शराबी शिक्षक की ग्रामीणों ने ली क्लास कराया मेडिकल परीक्षण, शराब पीकर विद्यालय पहुँच रहे शिक्षक पर कार्यवाही की मांग - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

शराबी शिक्षक की ग्रामीणों ने ली क्लास कराया मेडिकल परीक्षण, शराब पीकर विद्यालय पहुँच रहे शिक्षक पर कार्यवाही की मांग

आशीष जोशी

आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 21 जुलाई,डिंडोरी जिले में इन दिनों शिक्षक की गरिमा को शर्मशार करने वाली घटना का एक विडियो वायरल हो रहा है, जहां गांव के लोगों ने एक शराबी टीचर को सबक सिखाया है। बताया जा रहा है कि यह टीचर रोजाना शराब पीकर स्कूल पहुंचता था।मामला प्राथमिक शाला खेरी टोला नूनखान का बताया जा रहा है।


जहां शराब के नशे में धुत्त एक शिक्षक का वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने वायरल कर दिया,बताया गया की ग्रामीणों ने शराबी शिक्षक का वीडियो बनाने के साथ ही उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया है, बताया गया की काफी समय से शराबी शिक्षक की शिकायत थी ,लेकिन ऐसे शिक्षक पर कार्रवाई न होना भी बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं। शराबी शिक्षक की हरकतों का खामियाजा बच्चे भुगतने को मजबूर हैं, और बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है।                                               

ये वीडियो एक दो दिन पुराना बताया जा रहा है।



 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।