उत्कृष्ट विद्यालय में मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व, “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत परिसर में किया गया वृक्षारोपण - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

उत्कृष्ट विद्यालय में मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व, “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत परिसर में किया गया वृक्षारोपण

 

गणेश पाण्डेय आई विटनेस न्यूज 24  रविवार 21 जुलाई 

डिन्डोरी गुरु पूर्णिमा का दिन परम कल्याणकारी होता है. यह शुभ दिन गुरु की पूजा के लिए उत्तम माना जाता है जो ज्ञान और आत्मज्ञान के मार्ग पर व्यक्तियों का मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार गुरु पूर्णिमा आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि 21 जुलाई यानी आज मनाई जा रही है.

इसी तारतम्य में आज उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी में भी गुरु पूर्णिमा भव्य तरीके से मनाया गया।जिसमे विद्यालय के प्राचार्य एस के द्विवेदी द्वारा  कार्यक्रम की रूपरेखा अलग ढंग से बनाई गई थी। जिला कलेक्टर विकास मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी आश्रम से अतिथि आए हुए थे। जिनको मंच आसीन किया गया।सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम आरम्भ हुआ विद्यार्थियों ने गुरु की महिमा का बखान किया

कार्यक्रम में रिटायर्ड शिक्षक, शिक्षिका, समाजसेविका और अभिभावकों को भी बुलाया गया। छात्र छात्राओं ने अपने गुरुओं का तिलक वंदन कर आशीर्वाद लिया। तो वही कलेक्टर विकास मिश्रा ने नीमा अम्मा का सम्मान किया।


विद्यालय परिसर में छात्र छात्राओं ने अपने शिक्षकों का तिलक वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में आए पूर्व छात्र रजनीश राय ने प्राचार्य एस के द्विवेदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पूर्व प्राचार्या सीबी उरेती सहित शिक्षकों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठी साध्वी नीमा अम्मा के पास कलेक्टर विकास मिश्रा पहुंचे। उनके पैर धोए और तिलक वंदन कर शॉल भेट कर सम्मान किया। कलेक्टर का कहना है कि जो शिक्षा दे वही गुरु हो जाता है, चाहे फिर वो कोई भी हो। हमारी आने वाली नई पीढ़ी जो देखती है, वही करती है। छात्र-छात्राएं इस परंपरा को आगे बढ़ाते रहे। साध्वी नीमा अम्मा विगत 20 वर्षों से परिक्रमा वासिओं की सेवा कर रही हैं ।

कार्यक्रम में ब्रम्ह कुमारी संस्था से राज मोहनी दीदी, अल्का सोनी, राजेश सोनी, ममता बर्मन, सुनीता बर्मन, चांदनी जैन, ज्योति जैन, शिक्षक आरडी बेलिया, लतिका डेनियल, उपासना चौबे, हंसा टेकाम, वेदवती सिंदराम, त्रिवेणी मिश्रा, पीएस कुशराम, जितेंद्र दीक्षित, देवेंद्र पाटकर,इमरान मलिक,पवन बर्मन  छात्र-छात्राएं पूर्व प्राचार्या श्रीमती सीबी उरैति के अलावा विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ पार्षद रजनीश राय,पालक तथा कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एस के द्विवेदी के अलावा पत्रकारों में अभिमन्यु सिंह
, गणेश पाण्डेय तथा खेल प्रशिक्षक चेतराम अहिरवार ने  “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत  परिसर में वृक्षारोपण किया ।

गुरु की महिमा का बखान इन दोहों से स्पष्ट होता है

करता करे ना कर सके, गुरु करे सब होय
सात द्वीप नौ खंड में, गुरु के बड़ा ना कोय।

गुरु बिनु भवनिधि तरइ न कोई।
जों बिरंचि संकर सम होई।।

गुरू गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय
बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय

गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः ॥

गुरु कुम्हार शिष कुंभ है, गढ़ि-गढ़ि काढ़ै खोट। अन्तर हाथ सहार दै, बाहर बाहै चोट॥ 

 

 

 

 

 

 

 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।