आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 21 जुलाई,शासकीय चन्द्रविजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डिंडौरी में आज गुरू पूर्णिमा पर्व का समारोहपूर्वक आयोजन किया गया। पदम्श्री अर्जुन सिंह धुर्वे, प्राचार्य डॉ. तुलसी करचाम, महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष महेश प्रसाद गोग्या आदि मुख्यअतिथियों की अध्यक्षता में माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। पद्मश्री धुर्वे ने अपना उदबोधन कविता के रूप में प्रस्तुत करते हुए कहा "गुरू बिन ज्ञान कहाँ पाये, सुन लेहो चेला, गुरू बिना रे"। कार्यक्रम में शामिल रहे कलेक्टर विकास मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते कहा कि महाविद्यालय जिले का हृदय स्थल है, भविष्य में जिले की सभी गतिविधियाँ यहीं से संचालित होंगी। विद्यार्थियों से कहा कि खुद का सम्मान करो, स्वयं लक्ष्य निर्धारित करो। जिस तरह से गुरू द्रौणाचार्य ने अर्जुन बनाया और एकलव्य सिर्फ गुरू की मूर्ति बनाकर ही ज्ञान प्राप्त कर लिया, गुरू के बिना ज्ञान अधूरा है। सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. पी. एस. चंदेल ने कहा कि अपने दायित्वों का ईमानदारी से निवर्हन करना चाहिए, जो अपना ज्ञान किसी को नहीं बताता, वह ब्रम्हराक्षस कहलाता है। ज्ञान बाँटने की परम्परा हमेशा बनी रहनी चाहिए। इसी तरह सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. ओ. एस. चंदेल ने कहा कि गुरु और शिष्य के बीच का संबंध मन से होना चाहिए, ताकि शिष्य सही ज्ञान अर्जित कर एक जिम्मेदार नागरिक का दायित्व अच्छी तरह से निभा सके। पूर्व प्राचार्य डॉ. एस. के. बर्मन ने अपने उदबोधन में महाविद्यालय के इतिहास एवं अपने गुरूओं को याद करते हुए उनका अभिवादन किया तथा कहा कि मेरे व्यक्तित्व के निर्माण में उन सभी का अमूल्य योगदान है। अन्य वक्ताओं में महाविद्यालय के पूर्व छात्र हरिओम चौकसे, अशोक कुमार बर्मन दोनों ने अपने-अपने समय की महाविद्यालयीन परिस्थितियों को याद करते हुए अपने सभी गुरूओं का अभिवादन किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. पी. सी. उइके ने कहा कि आज हम वेदों की शिक्षा देने वाले महर्षि वेद व्यास के जन्मोत्सव को गुरू पूर्णिमा पर्व के रूप में मना रहे हैं। सांस्कृतिक प्रस्तुति में छात्र गुलाब सिंह ने सरस्वती वंदना का गायन किया तथा डॉ. जे. आर. झारिया ने अतिथियों का स्वागत वंदनगीत की प्रस्तुति करते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापकगण, कॉलेज स्टॉफ एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम पश्चात शिक्षकों के द्वारा पौधारोपण भी किया गया।
Home
Unlabelled
गुरू पूर्णिमा पर्व पर चन्द्रविजय महाविद्यालय में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
गुरू पूर्णिमा पर्व पर चन्द्रविजय महाविद्यालय में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।

