मेकलसुता महाविद्यालय के शिक्षा संकाय की प्राध्यापिका सपना कुमारी को पीएच.डी. की उपाधि - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मेकलसुता महाविद्यालय के शिक्षा संकाय की प्राध्यापिका सपना कुमारी को पीएच.डी. की उपाधि

 


गणेश पाण्डेय,आई विटनेस न्यूज 24 शनिवार   20 जुलाई 

डिन्डोरी मेकलसुता महाविद्यालय के शिक्षा संकाय की प्राध्यापिका सपना कुमारी पिता श्री राम बहादुर सिंह सोलंकी  को पीएच.डी. की उपाधि मिली है. आपने शिक्षा विषय में सरदार पटेल विश्वविद्यालय बालाघाट से बी.एड. संस्थान के विद्यार्थियों की संवेगात्मक बुद्धि का प्रभाव उनकी शिक्षण प्रभाव शीलता के संदर्भ में डॉक्टर ऑफ फिलॉस्फी की उपाधि प्राप्त की है यह आपकी कठिन परिश्रम, लगन व मेहनत का प्रतिफल है।

आपने अपना शोधकार्य डॉ. सुनील कुमार जैन के निर्देशन में पूर्ण किया है आप उच्व शिक्षा के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों से सक्रिय भूमिका के साथ अनेक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते आ रहे हैं। राष्ट्र व समाज के लिए भी आप लगातार नवाचार के माध्यम से कार्य कर रही है। आपकी इस सफलता पर महाविद्यालय के संस्थापक बद्री प्रसाद बिलैया, संचालक इंजी अनुराग बिलैया, रजिस्ट्रॉर डॉ. प्रदीप द्विवेदी, प्राचार्य डॉ. बी.एल.द्विवेदी उपप्राचार्य डॉ. बालस्वरूप द्विवेदी एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने बधाई प्रेषित की है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।