आज हो सकते हैं कलेक्टरों के तबादले, 2015 बैच के 8 IAS को पहली बार मिलेगी कलेक्टरी कई SP भी बदले जा सकते हैं - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

आज हो सकते हैं कलेक्टरों के तबादले, 2015 बैच के 8 IAS को पहली बार मिलेगी कलेक्टरी कई SP भी बदले जा सकते हैं

 

गणेश पाण्डेय आई विटनेस न्यूज 24  सोमवार  22  जुलाई 

मध्य प्रदेश में आज बड़ा प्रशासनिक सर्जरी हो सकती है। पूरी संभावना है कि कई जिलों के कलेक्टरों को बदला जा सकता है। सबसे बड़ी चर्चा 2015 बैच के 8 IAS को पहली बार मिलेगी कलेक्टरी सौंपने को लेकर हो रही है। इसके साथ ही कई जिलों के एसपी भी बदले जाएंगे।

2015 बैच के ये नाम शामिल

प्रशासनिक अमलों में चर्चा है कि 2015 के जिन अफसरों को जिलों की जिम्मेदारी मिल सकती है, उनमें अदिति गर्ग, पार्थ जैसवाल, रोशन सिंह, मृणाल मीना, हर्ष सिंह, हर्शल पंचोली, हिमांशु चन्द्र और ऋतुराज के नाम शामिल हैं।

इस बैच की में संस्कृति जैन कलेक्टर बन चुकी हैं। अब बैच के बाकी लोगो का नंबर है, लेकिन फिर भी इस बैच के 4 अधिकारी इस लिस्ट में कलेक्टर नहीं बन पाएंगे। मध्य प्रदेश में 2-3 संभागों के कमिश्नर बदले जाने की भी चर्चा है। इसके साथ ही एसपी स्तर के अधिकारियों में भी बदलाव हो सकता है। पिछले सप्ताह सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में अमित शाह और जेपी नड्डा से भेंट कर प्रदेश के कई मुद्दों पर चर्चा कर हरी झंडी ले ली थी...

इन कलेक्टर्स के होंगे तबादले

कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद, सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा, रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल, मंडला कलेक्टर सलोनी सिडाना, टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा, छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर, निवाड़ी कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, सागर कलेक्टर दीपक आर्य, आगर मालवा कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, देवास कलेक्टर ऋषव गुप्ता, अलीराजपुर कलेक्टर अभय बेड़ेकर, खंडवा कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, खरगौन कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना, राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित, रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे, विदिशा कलेक्टर बुद्धेश वैद्य, दतिया कलेक्टर संदीप कुमार माकिन, अशोकनगर कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी, शिवपुरी कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी, भिण्ड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और मुरैना कलेक्टर अंकित अस्थाना,भिण्ड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और मुरैना कलेक्टर अंकित अस्थाना का तबादला हो सकता है।

लिस्ट में कलेक्टर नहीं बन पाएंगे। उन्हें कलेक्टर बनने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। इनमें अर्पित वर्मा, बालगुरु के, गूंचा सनोबार और राखी सहाय का नाम शामिल हैं।


मध्य प्रदेश में IAS के ट्रांसफर की सगबुगाहट के बीच ही IPS के तबादलों की भी चर्चा चल निकली है। जानकारी के अनुसार कम से कम 14 जिलों के एसपी बदले जाने की तैयारी है।

प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को लेकर CM MOHAN YADAV वैसे ही कई जिलों के SP की कार्यप्रणाली से खफा चल रहे हैं। सीएम ने आला अफसरों से साफ कर चुके हैं कि ढीला- ढाला रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस संबंध में फाइनल डिस्कशन बाकी है। संभवत: एक दो दिन में सूची जारी हो सकती है।

CM Mohan Yadav ने विगत दिनों पुलिस विभाग के जिम्मेदार अफसरों से मिलकर कहा था कि कहा कि जिस पुलिस कप्तान यानी एसपी का डर अपराधियों में नहीं है, उसे तत्काल हटाया जाए। बता दें कि आगर मालवा में विधायक के धरने पर बैठने के कारण आगर मालवा एसपी विनोद कुमार सिंह, मुरैना में खनन का अवैध कारोबार न रोक पाने के चलते मुरैना एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान, सीहोर और होशंगाबाद में अवैध उत्खनन पर अंकुश लगाने में सफल न होने पर इन दोनों जिलों के एसपी क्रमशः मयंक अवस्थी और गुरुकरण सिंह के तबादले की तलवार लंबे समय लटकी हुई है। सूत्रों से प्राप्त  जानकारी के अनुसार  इन पुलिस अधीक्षकों के तबादले होना तय माना जा रहा है। 

इन जिलों के SP के हो सकते हैं ट्रांसफर

1. सागर*अभिषेक तिवारी

2. सीहोर*मयंक अवस्थी,

3. मंदसौर*अनुराग सुजानिया

4. देवास*संपत उपाध्याय

5. आगर मालवा*विनोद कुमार सिंह

6. मुरैना*शैलेंद्र सिंह चौहान

7. भिंड*डॉ असित यादव

8. शिवपुरी*अमन सिंह राठौर

9. टीकमगढ़*रोहित काशवानी

10. निवाड़ी*रायसिंह नरवरिया

11. उमरिया*निवेदिता नायडू

12. धार*मनोज कुमार सिंह

13. रतलाम*राहुल कुमार लोधा

14. नर्मदापुरम गुरुकरण सिंह

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।