सीएम राईज विद्यालय जिला डिण्डौरी में पंच-ज अभियांन के अंतर्गत वृक्षारोपण - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

सीएम राईज विद्यालय जिला डिण्डौरी में पंच-ज अभियांन के अंतर्गत वृक्षारोपण



गणेश पाण्डेय आई विटनेस न्यूज़ 24 मंगलवार 23 जुलाई 

डिंडोरी।सीएम साईज विद्यालय जिला डिण्डौरी में पंच-ज अभियांन के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया।
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं मान्नीय नीना आशापुरे, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिण्डौरी के निर्देशन एवं माननीय शिव कुमार कौशल जिला न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डिण्डौरी के मार्गदर्शन में "वृहद वृक्षारोपण अभियान" के अंतर्गत सी.एम. राईज विद्यालय जिला डिण्डौरी मे कल दिनांक 22.07.2024 को वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
आयोजित शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री उत्कर्षराज सोनी द्वारा कार्यक्रम के अवसर पर प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति कृतज्ञता का भाव प्रकट करते हुए व्यक्त किया कि पर्यावरण के बढ़ते प्रदुषण के कारण आज अधिक से अधिक वृक्षों की आवश्यकता है, इसके साथ ही वर्तमान में उचित मानव स्वास्थ्य, मरूस्थल के विस्तार को रोकने हेतु भी वृक्षारोपण करना अति आवश्यक है, साथ ही समस्त व्यक्तियों से अपने जीवन में कम से कम एक फलदार व छायादार वृक्ष को लगाने व सुरक्षा करने का संदेश दिया। हम सबका यह संवैधानिक कर्तव्य है कि हम लोग प्राकृतिक पर्यावरण का संरक्षण एवं संवर्धन करें, साथ ही जंगलों, नदियों, झीलों आदि का बचाव करें तथा जानवरों के प्रति करूणा का भाव रखे एवं बच्चों के मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाऐं योजना 2015 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में पंच-ज अभियान के तहत विद्यालय परिषर की भूमि में श्री सोनी द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।
उक्त कार्यक्रम में प्राचार्य  जोहन सिहं मरकाम ने आभार व्यक्त किया शिविर में लाला राम कुर्मेश, मनीष मुकार सोनी, रूप सिहं, मेनका यादव एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का स्टॉफ उपस्थित रहा।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।