दो महिलाओं को मुरम डालकर जमीन में दबा कर मारने के मामले पर महिला कांग्रेस डिंड़ौरी ने राज्यपाल के नाम का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

दो महिलाओं को मुरम डालकर जमीन में दबा कर मारने के मामले पर महिला कांग्रेस डिंड़ौरी ने राज्यपाल के नाम का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा


 आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 23 जुलाई,रीवा जिले में जमीनी विवाद के चलते दो महिलाओं को मुरम डालकर  जमीन में दबा कर मारने की कोशिश के विरोध में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लंबा के आवाहन एवं प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के निर्देश पर महिला कांग्रेस डिंड़ौरी जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू ने महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री का इस्तीफे को लेकर सरकार को बर्खास्त करने की मांग का ज्ञापन राज्यपाल के नाम का एसडीएम को सौंपा। 

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि जब से मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार हैं आए दिन महिलाऐं एवं बालिकाओं पर आत्याचार एवं हैवानियत का शिकार हो रही हैं, और असामाजिक तत्वों को पुलिस एवं प्रशासन का कोई डर नहीं है। अभी हाल ही में रीवा जिले में जमीनी विवाद के चलते दो महिलाओं को मुरम डालकर  जमीन में दबा कर मारने की कोशिश की गई। इस अमानवीय कृत्य को देखकर लग रहा है कि मध्य प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार चरम पर हैं और पुलिस प्रशासन और मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं पर हो रहे अत्याचार रोकने में असफल है। हमने राज्यपाल के नाम का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है मांग किये है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री का इस्तीफा लेकर सरकार को बर्खास्त किया जाये।
इस अवसर पर गुलवसिया बाई, तृप्ति परस्ते, ऊषा रैकवार, लक्ष्मी बाई, श्रीमति बाई, संघनी उद्दे, महिला कांग्रेस की महिलाये उपस्थित रहीं।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।