कारगिल युद्ध की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर डिण्डौरी पुलिस द्वारा मां नर्मदा के किनारे डेमघाट पर किया गया दीपदान - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कारगिल युद्ध की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर डिण्डौरी पुलिस द्वारा मां नर्मदा के किनारे डेमघाट पर किया गया दीपदान

 

गणेश पाण्डेय आई विटनेस न्यूज 24 शुक्रवार 26 जुलाई

डिन्डोरी कारगिल युद्ध की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर डिण्डौरी पुलिस द्वारा मां नर्मदा के किनारे डेमघाट पर दीपदान कार्यक्रम किया गया । कारगिल युद्ध के दौरान देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों के सम्मान में डिण्डौरी पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह , अनु. अधिकारी (पुलिस ) डिण्डौरी के.के. त्रिपाठी एवं उपस्थित अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा दीप प्रज्जवलित किये गये । विदित हो कि आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओ के बीच वर्ष 1999 में कारिगल युद्ध हुआ था, जो लगभग 60 दिनो तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ, एवं भारत इसमें विजय हुआ ।


युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान में प्रत्येक वर्ष
26 जुलाई का दिन "कारिगल विजय दिवस" के रूप में मनाया जाता है ।  कार्यक्रम के दौरान डिण्डौरी पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह , अनु. अधिकारी (पुलिस ) डिण्डौरी के.के. त्रिपाठी, थाना प्रभारी यातायात सुभाष उइके, रक्षित केन्द्र प्रभारी अभिनव राय, सूबेदार कुंवर सिंह एवं थाना-यातायात, थाना-कोतवाली एवं रक्षित केन्द्र डिण्डौरी के अधिकारी /एवं नेहरू युवा केंद्र से आर पी कुशवाहा मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष राकेश साथ ही मैया अभियान की  टीम उपस्थित रही

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।