राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 26 जुलाई,शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया माल के पोषक ग्राम कौआझिर,सारसवाही के पोषक ग्राम कापा गांव मैं जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधों रोपण किया गया। इस अवसर पर जिला सदस्य श्रीमती शकुन कुशराम, जनपद सदस्य श्रीमती सरोज परस्ते, सरपंच दादूराम मरावी, सरपंच भीखम सिंह वरकड़े, सचिव विजय कुशराम, लवलेश सिंह परस्ते,रोजगार सहायक सचिव, एवं शिक्षक छात्र-छात्राएं सहित अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा पौधों रोपण किया गया।

