नगर में 12 अवैध कालोनाइजरों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर एस डी एम राम बाबू देवांगन ने कलेक्टर कार्यालय को भेजा प्रस्ताव - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

नगर में 12 अवैध कालोनाइजरों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर एस डी एम राम बाबू देवांगन ने कलेक्टर कार्यालय को भेजा प्रस्ताव

 

गणेश पाण्डेय आई विटनेस न्यूज़ 24 शुक्रवार 26 जुलाई

नगर में 12 अवैध कालोनाइजरों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर एस डी एम राम बाबू देवांगन ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव में क्लोनाइजर एक्ट के उलंघन पर जमीन अहस्तंत्रणीय दर्ज करने,एक लाख रुपए का जुर्माना,नगर परिषद के माध्यम से प्राथमिकी रिपोर्ट,तत्कालीन हल्का पटवारी,वार्ड प्रभारी पर अर्थ दंड लगाने का उल्लेख किया गया है।

इनके नाम भेजा प्रस्ताव

एसडीएम कार्यालय से हरीश राज पिता तिलक राज, अमीन अफजल, पंकज जैन पिता प्रकाश चंद जैन, बद्री प्रसाद बिलैया पिता स्व सीता राम बिलैया, आरती कटारे पति नरेंद्र कटारे, राम प्रभा, नितिल जैन पिता राजेंद्र, लोकेश खैरवार, आशीष जैन, चैतू सिंह, कीरत किरण खनूजा / ज्ञानचंद खनूजा के नाम का प्रस्ताव कलेक्टर कार्यालय भेजा गया है।

भूमि खसरा 286/1/1/1 रकबा 0.1275 हेक्टेयर के कालम 12 में बिना सक्षम सहमति के विक्रय के प्रतिबंधित और नाम परिवर्तन दर्ज न करने का आदेश, कॉलोनाइजरों के खिलाफ एक लाख का अर्थदंड, नगर परिषद के माध्यम से प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने और तात्कालिक हल्का पटवारी, वार्ड प्रभारी के खिलाफ 2-2 हजार रुपए अलग-अलग अर्थदंड की अनुशंसा कलेक्टर को की है।


प्रस्ताव में क्लोनाइजर एक्ट के उल्लंघन कर जमीन अहस्तंत्रणीय दर्ज करने, एक लाख रुपए का जुर्माना, नगर परिषद के माध्यम से प्राथमिकी रिपोर्ट, तत्कालीन हल्का पटवारी, वार्ड प्रभारी पर अर्थ दंड लगाने का उल्लेख किया गया है।

एसडीएम रामबाबू देवांगन ने प्रस्ताव में उल्लेख किया किया कि जब अवैध कॉलोनाइजर कृषि भूमि का बिना डायवर्सन कराए छोटे-छोटे प्लाट को बेचकर मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 के अंतर्गत कॉलोनी निर्माण के प्रावधान की धारा 339 ग की उपधारा 1,2 कॉलोनी विकास का उलंघन किया था। उस समय तात्कालिक पटवारी और वार्ड प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना नहीं दी थी।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।