डिंडौरी जिला आदिवासी बाहुल्य
क्षेत्र में एक ऐसा अनोखा स्कूल है जहाँ विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं
द्वारा शाला में मध्यान भोजन कार्यक्रम को रुचिकर बनाने हेतु विद्यालय परिषर में
माँ की बगिया तैयार करने में मन से रूचि रखते हैं हम बात कर रहे हैं सीएम राइज
एकीकृत माध्यमिक विद्यालय नरिया जन शिक्षक केंद्र शाहपुर विकासखंड डिंडौरी की जहाँ
विद्यालय के प्राचार्य वंश विहोर एवं अन्य शिक्षकों के द्वारा छात्र-छात्राओं के
सहयोग से विद्यालय परिषर में माँ की बगिया में टमाटर पालक,धनिया,पत्ती,बैंगन,तुरई,लौकी,कद्दू जैसी हरि
सब्जियाँ तथा आलू,लहसुन,प्याज भी विद्यालय परिषर में स्थित भूमी में तैयार की जाती
है जिसे प्रत्येक शाला दिवस में तैयार सब्जी बच्चों के बनने वाले मध्यान भोजन में
उपयोग की जाती है|
माँ की बगिया तैयार करने में
शाला में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा गहरी रूचि रखी जाती है जिससे माँ की
बगिया तैयार करने के साथ साथ छात्र-छात्राओं को हरि सब्जियों में पाए जाने वाले
विटामिन्स एवं पोषक तत्वों के बारे में भी जानकारी मिलती है माँ की बगिया से
उत्पादित हरि सब्जियों के उपयोग से छात्र-छात्राओं को बौद्धिक एवं शारीरिक विकास
सुनिश्चित होता है साथ ही रुचिकर मध्यान भोजन से एकीकृत माध्यमिक शाळा नरिया में
लगभग 80% उपस्थिति बनी रहती
है |

