आशीष
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 12 जुलाई ,मानसून के शुरू होते ही जिले में स्कूल सत्र प्रारंभ हो चुका है, लेकिन जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर धनुवासागर स्कूल तक पहुंचने मार्ग नही बन पाया। इसके चलते बारिश के होते ही छात्रों को स्कूल तक पहुँचने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। आज भी ऐसे कई गांव हैं जहां छात्र-छात्राओं सहित आम जनों को काफी असुविधाओं का सामना करते देखा जा सकता है।ऐसी ही समस्या से जूझ रहे जिला मुख्यालय से महज 4 किलोमीटर दूर डिण्डोरी समनापुर मार्ग पर स्थित धनुवासागर में स्कूल पहुँच मार्ग न बनने के चलते आज सुबह छात्रों ने डिण्डोरी समनापुर मुख्य मार्ग पर चका जाम कर दिया।
मोके पर पुलिस प्रशासन तो पहुँच गया है पर खबर लिखे जाने तक छात्रों ने चका जाम खत्म नही किया है।

