तहसीलदार बजाग को कारण बताओ नोटिस जारी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

तहसीलदार बजाग को कारण बताओ नोटिस जारी


आई विटनेस न्यूज़ 24, बुधवार 10 जुलाई
      कलेक्टर विकास मिश्रा ने तहसीलदार बजाग श्री शांतिलाल विश्नोई को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस में उल्लेखित है कि 10 जुलाई 2024 को प्रमुख राजस्व आयुक्त भोपाल द्वारा वीडियों कांफ्रेस में राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के विरुद्ध कम वसूली होने से अप्रसन्ता व्यक्त की गई है। तहसील बजाग अंतर्गत कुल मांग 3361025.00 रुपये के विरुद्ध मात्र 85480.00 रुपये की वसूली की गई है, जो घोर लापरवाही एवं उदासीनता को दर्शाता है। इस संबंध में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक एवं समय सीमा की बैठक में भी सचेत किया गया था, किन्तु लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं किया पर तहसीलदार शांति लाल विश्नोई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।