समनापुर पुलिस द्वारा नए कानून को लेकर संवाद - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

समनापुर पुलिस द्वारा नए कानून को लेकर संवाद


आई विटनेस न्यूज़ 24,बुधवार 10 जुलाई 
डिंडौरी न्यूज़। समनापुर थाना अंतर्गत  ग्राम अंडई में  थाना प्रभारी समनापुर व स्टाफ के  पहुंचकर ग्राम वासियों, सरपंच,उप सरपंच,समेत अन्य जनप्रतिनिधियों व ग्राम वासियों के साथ बैठक कर नए कानून एवं आप अपराधों के नियंत्रण हेतु संवाद किया गया है। 
संवाद के दौरान देश में 1 जुलाई 2024 से  प्रभावशील नए कानून के संबंध में  मुख्य धाराओं व कानूनी जानकारी संक्षिप्त रूप से आमजनों को अवगत कराया गया है।   अपराध रोकथाम के संबंध में साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन होने वाले अपराधों से बचने के तरीके समझाए गए । गांव में अन्य संबंधित समस्याओं के बारे में चर्चा की गई ,इस दौरान थाना प्रभारी ने वाहन चलाने के दौरान अनिवार्य हेलमेट पहनने की समझाइस दी , सड़क में चलने के दौरान अनिवार्य रूप से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।