मत्स्य पालन के प्रति जागरुकता बढ़ाने मत्स्य उत्पादन/उत्पादकता में वृद्धि करने एवं उचित मत्स्य प्रबंधन हेतु प्रति वर्ष 10 जुलाई को राष्ट्रीय मछुआ दिवस मनाया जाता है। जिसके उपलक्ष्य में आज बुधवार को शहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत चौरा जलाशय में राष्ट्रीय मछुआ दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को तालाबों/जलाशयों में मत्स्य पालन एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। समिति सदस्यों की समस्याओं का निराकरण किया गया। इस कार्यक्रम में प्रभारी सहायक संचालक मत्स्योदयोग राकेश कुमार चंदेल, मत्स्य निरीक्षक विशाल शरणागत, मत्स्य निरीक्षक हरिचरण विश्वकर्मा, मछुआ सहकारी समिति चौरा के अध्यक्ष बखत लाल बर्मन, सहकारी समिति देवरी कला के अध्यक्ष छिद्दी लाल बर्मन, नर्मदा मछुआ सहकारी समिति एवं घानामार के अध्यक्ष चंद्रकात नंदेहा सहित समिति के अन्य सदस्य और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Home
Unlabelled
चौरा जलाशय में आयोजित हुआ राष्ट्रीय मछुआ दिवस कार्यक्रम
चौरा जलाशय में आयोजित हुआ राष्ट्रीय मछुआ दिवस कार्यक्रम
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
