मध्यप्रदेश के 3 लाख कर्मचारियों को राज्य सरकार की बड़ी सौगात,इन कर्मचारियों को मिलेगा 5 लाख रुपए के स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मध्यप्रदेश के 3 लाख कर्मचारियों को राज्य सरकार की बड़ी सौगात,इन कर्मचारियों को मिलेगा 5 लाख रुपए के स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ

 फाइल चित्र

आशीष

आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 11 जुलाई,मध्यप्रदेश के 3 लाख कर्मचारियों को राज्य सरकार ने बड़ी सौगात दी है।आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, सहायक समेत सभी संविदा कर्मियों को 5 लाख रुपए के स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिलेगा. इनमें पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आशा-ऊषा कार्यकर्ता, सुपरवाइजर, कोटवार भी शामिल हैं.


प्रदेश सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, कोटवार और संविदा कर्मियों को बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल अब इन सभी को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा, जिससे उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं में आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।



प्रदेश सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव, ग्राम रोज़गार सहायक, आशा तथा उषा कार्यकर्ता, आशा सुपरवाइज़र, कोटवार और संविदा कर्मियों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा। इससे इन सभी कर्मियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

शर्त- जिन्हें नहीं मिलेगा लाभ  

हालांकि इसमें कुछ शर्तें भी लगाई गई हैं, जिन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा. ऐसा कर्मचारी का परिवार जिसका कोई भी सदस्य द्वारा तीन सालों में से किसी भी साल आयकर दाता रहा हो. ऐसा परिवार जिसका कोई भी सदस्य किसी दूसरे सरकारी योजना से नि:शुल्क स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहा हो. परिवार जिसका कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी होने के साथ राज्य शासन केन्द्र शासन की किसी अन्य योजना अंतर्गत नि_शुल्क स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त करने हेतु पात्र हो.


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।