डिंडोरी नगरीय क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर सरकारी कर्मचारियों ने भी शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करके आवास बना रखे हैं ।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सूबखार वार्ड नंबर 2 भी डूब क्षेत्र में लोगों के आवास बने हुए हैं ।जिसकी अभी तक कोई जांच नही हुई है ।
नगर में चिन्हित 26 अतिक्रमणकारियों में तहसीलदार ने 08 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर 12 जुलाई तक जवाब पेश करने का समय दिया है।जवाब पेश न करने पर भू राजस्व की धारा 248 के तहत कार्यवाही करने चेतावनी दी है।
इन अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी
तहसीलदार आर पी मार्को ने पुरानी डिंडोरी में शासकीय जमीन पर मकान बनाने वाले उमेश जैन पिता खेमचंद जैन लोकमणि पिता बिन्दा प्रसाद शिवानी पति दशरथ राठौर ,प्रकाश केशवानी पिता तीरथ केशवानी, आनंद सरावगी ,राम चन्द पिता अर्जुन दास, अशोक राजपाल पिता खियल दास, कैलाश साहू पिता मथुरा साहू को 12 जुलाई तक तहसील कार्यालय में जवाब पेश करने का समय दिया है।
जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 2 में भी आंगनवाड़ी के पास कई सरकारी कर्मचारियों ने अतिक्रमण कर डूब क्षेत्र में मकान बना रखे हैं।जिनकी जांच होना आवश्यक है ।
जनवरी महीने में बसपा जिला अध्यक्ष असगर सिद्दीकी की शिकायत पर मुलैया टोला खसरा नंबर 1/1/1 रकबा 9-2460 चरनोई भूमि पर दीपक नंदा पिता धनीराम नंदारम्मू बर्मन पिता प्रयाग बर्मन संदीप बर्मन पिता प्रयाग बर्मनप्रभा पति फूल सिंह संजय पिता ओमकार मरकाम प्रमिला टेकाम पति दयारामदेवकी बाई पति लामू सिंहराम सहाय पिता परस राम बर्मन माखन नंदा बुधनियां बाई पति सुरेश उईके बैजन्ती मरावी पिता शिवदयाल तुलसी बाई पति पहुप सिंह प्रेमवती पति फंदे सिंह ऊषा रैकवार पति संतोष रैकवार दूरज सिंह कुलस्ते पिता धोकल सिंह रुकमणी पति धोकल कृष्णा धुर्वे पति फूल सिंह राजकुमारी परस्ते पिता नान साय नीरज परस्ते पिता जमना प्रसाद को अभी नोटिस जारी नही किया गया है।
बसपा अध्यक्ष का आरोप शासकीय अधिकारी कर्मचारियों को क्यों जारी नही नोटिस तहसीलदार बोले नोटिस सबको जारी होगा।
बसपा जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जनवरी महीने में शिकायत करने के बाद मुलैया टोला में पटवारी की जांच में कई शासकीय कर्मचारियों के घर बने पाए गए है। उनको छोड़ कर अभी की शिकायत में नोटिस जारी कर दिया गया । नोटिस तो सभी 26 अतिक्रमण कारियो को होना चाहिए।शासकीय कर्मचारियों को बचाने के लिए उनको नोटिस जारी नही किया जा रहा है।
इनका कहना है
अभी पटवारी प्रतिवेदन के आधार पर पुरानी डिंडोरी में आठ अतिक्रमणकारियो को नोटिस जारी किया गया है। मुलैया टोला की फाइल मिलते ही उन को भी नोटिस जारी की जाएगी।
आर पी मार्को तहसीलदार

