एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डिण्डौरी पुलिस द्वारा वृक्षारोपण का आयोजन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डिण्डौरी पुलिस द्वारा वृक्षारोपण का आयोजन


आई विटनेस न्यूज़ 24 गुरुवार 11 जुलाई

जिला पुलिस बल डिण्डौरी द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन रक्षित केंद्र  डिण्डौरी एवं समस्त थाना चौकियों में किया गया उक्त  अभियान में पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग डिण्डौरी के के त्रिपाठी यातायात प्रभारी सुभाष उइके सूबेदार कुवंर सिंह उलाडी  एवं अन् पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। रक्षित केंद्र  में पुलिस अधीकारी एवं कर्मचारियों द्वारा परिवार के साथ पौधे रोपे गये एवं लगाये गये पौधे की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी संबंधित के द्वारा ली गई पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी ने अपने संदेश में बताया कि प्रकृति की रक्षा करने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए इसी के साथ पर्यावरण को प्रदूषण से रोकना है तो पेड़ पौधे लगाना अति आवश्यक है। पेड़ पौधे फल और छाया देते हैं वहीं पेड़ पौधों से हमें विभिन्न प्रकार की औषधियां मिलती हैं। जिला पुलिस बल डिण्डौरी सभी आमजन से इस संदेश के माध्यम  से अपील करती है कि सभी लोग अपने परिवार के सभी सदस्यों  के साथ एक एक पौधा आवश्यक रूप से लगाये

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।