तीन वर्षीय मासूम बच्ची को कुरकुरे खिलाने के बहाने से घर से बाहर ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास आरोपी चरवाहा पुलिस की गिरफ्त में - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

तीन वर्षीय मासूम बच्ची को कुरकुरे खिलाने के बहाने से घर से बाहर ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास आरोपी चरवाहा पुलिस की गिरफ्त में

गणेश पाण्डेय आई विटनेस न्यूज 24 मंगलवार  30 जुलाई

डिन्डोरी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गाँव में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, घर में काम करने वाले चरवाहे ने तीन वर्षीय मासूम बच्ची को कुरकुरे खिलाने के बहाने से घर से बाहर ले जाकर दुष्कर्म  करने का प्रयास किया, जब काफी समय तक चरवाहे घर नही लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, गाँव से बाहर दूर चरवाहा मिला जिसे पकड़ कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया |


परिजनों ने जब तलाश की तो बच्ची परिजनों को झाड़ियों में मिली जिसे 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी अस्पताल पहुँचे। इस दौरान अस्पताल परिसर में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ लग गई , प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता को उपचार के लिए जबलपुर मेडिकल रैफर किया गया है।  कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध बीएनएस व पाक्सो  एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में कर रहीं हैं।जिस पर डिन्डोरी विधायक ने सरकार पर निशाना साधा विधायक  ओमकार मरकाम ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।