अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण जिला चिकित्सालय की खराब व्यवस्थाओं और साफ-सफाई में लापरवाही पर सहायक प्रबंधक को निलंबित करने के दिए निर्देश - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण जिला चिकित्सालय की खराब व्यवस्थाओं और साफ-सफाई में लापरवाही पर सहायक प्रबंधक को निलंबित करने के दिए निर्देश


आई विटनेस न्यूज 24 शुक्रवार 26 जुलाई

   राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष  अंतर सिंह आर्य ने आज जिला चिकित्सालय डिंडौरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शहपुरा विधायक  ओमप्रकाश धुर्वे, जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, निज सचिव अनुसूचित जनजाति आयोग  प्रकाश उईके,  रंजीत सेन, भाजपा जिला अध्यक्ष  अवधराज बिलैया, सीईओ जिला पंचायत सुश्री विमलेश सिंह, एसडीएम डिंडौरी  रामबाबू देवांगन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

      अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य ने निरीक्षण के दौरान समस्तम कक्षों मे किए जा रहे रिकार्ड संधारण एवं साफ-सफाई, ब्लिड स्टोकर, एवं दवाईयों एवं उपकरणों की उपलब्धिता, ब्लिड बैंक में की जा रही समस्त  जॉचों, मरीजों को मिल रही स्वारस्य् आ  सेवाओं एवं भोजन की मरीजों व उनके परिजनों से जानकारी ली। उन्होंने जिला चिकित्सालय परिसर एवं सभी वार्डां में व्यवस्थाओं के साथ-साथ साफ-सफाई के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए सीएमएचओ और सिविल सर्जन को फटकार लगाई। अध्यक्ष श्री आर्य ने सहायक प्रबंधक जिला चिकित्सालय श्री योगेन्द्र उईके को निलंबित करने व सफाई कर्मियों की एक-एक दिवस की वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।