राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के
अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य ने आज आदिवासी बालक छात्रावास डिंडौरी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, निज सचिव अनुसूचित जनजाति आयोग प्रकाश उईके, रंजीत सेन, भाजपा जिला अध्यक्ष अवधराज बिलैया, सीईओ जिला पंचायत सुश्री विमलेश सिंह, एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन सहित अन्य
अधिकारी मौजूद थे।
अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य ने छात्रावास के कमरों, किचन एवं शौचालय में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावास की खिड़की से पानी का रिसाव होना पाया, जिस पर छात्रावास अधीक्षक को फटकार लगाते हुए ठीक कराने को कहा। उन्होंने कहा कि बच्चों को किसी प्रकार की भोजन, पानी, बिस्तर, पढ़ाई की व्यवस्था बेहतर ढंग से उपलब्ध कराई जाए ताकि बच्चों को पढाई एवं स्वास्थ्य में कोई दिक्कत ना आए। इस दौरान उन्होंने नवीन छात्रावास भवन की स्थिति पूछा और जल्द तैयार कर बच्चों को नवीन भवन में सिफ्ट करने के निर्देश दिए।

