आई विटनेस न्यूज 24 रविवार 28 जुलाई
डिन्डोरी मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश के बच्चों में प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश के सम्रद्ध शाली इतिहास, ऐतिहासिक धरोहरों, एवं प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को परिचित कराने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसमें कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी हिस्सा लेते है। इस वर्ष जिले में 123 हाई एवं हायर सेकंडरी विद्यालयों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमे 79 विद्यालयों ने पर्यटन क्विज में सहभागिता की । इस पर्यटन क्विज के प्रथम चरण में 100 अंको की लिखित परीक्षा उपरांत ,प्रथम 6 टीमों को द्वितीय चरण मल्टीमीडिया राउंड में चयनित किया जाता।जिले में यह प्रतियोगिता मेकलसुता महाविद्यालय में आयोजित की गई। मल्टीमीडिया राउंड में प्रथम स्थान पर विजेता टीम शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी रही। इस टीम के विद्यार्थी चीनू पाटिल ,राजेश गौतम व डिंकी बर्मन को विजेता घोषित किया गया । विजेता टीम के गाइड टीचर जितेंद्र दीक्षित ने बताया हमारी टीम राज्यस्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता भोपाल में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
द्वितीय स्थान सी एम राइज मॉडल स्कूल
डिंडोरी ने प्राप्त किया इसके प्रतिभागी छात्र रुद्र प्रताप झरिया , दीपक गौतम एवं तेज राम बिलागर रहे । तृतीय विजेता टीम शासकीय मॉडल विद्यालय शाहपुरा रही। चौथे ,पांचवे एवं छटवे स्थान पर टीम महर्षि
एंग्लो वैदिक एकेडमी गाड़ासरई राजूषा हायर
सेकंडरी स्कूल डिंडोरी, शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल सरई रही।
मल्टीमीडिया राउंड में श्री रुदेश परस्ते अध्यक्ष जिला पंचायत डिंडोरी , विधायक श्री ओमकार मरकाम , भारतीय जनता पार्टी डिंडोरी जिला अध्यक्ष श्री
अवधराज बिलैया जी एवं सी ई ओ जिला पंचायत डिंडोरी
विमलेश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति
में प्रारम्भ हुआ। पर्यटन क्विज के सफल आयोजन में
योगेंद्र चौधरी प्रबंधक मध्यप्रदेश टूरिज़्म ,संगीत सोनी समन्वयक जिला पर्यटन डिंडोरी ,अनुराग बिलैया संचालक मेकलसुता
महाविद्यालय , प्राचार्य डॉ बी एल द्विवेदी मेकलसुता
महाविद्यालय , आशीष पांडेय जिला शिक्षा कार्यालय , क्विज सहायक नोडल जितेंद्र दीक्षित उत्कृष्ट
विद्यालय डिंडोरी , जिला क्विज मास्टर शशि भूषण बघेल , लतिका डेनियल ,उपासना चौबे , हंसा तेकाम
वेदवती सिन्द्राम , सोनिया सिंह , त्रिवेणी मिश्रा,नीतू सिंह रघुवंसी, शिवानी सोनी , रोहित वशेष ,आनंद झरिया ,रीतेश मरावी ,पी एस कुशराम पवन बर्मन, प्रवीण परस्ते , अरबाज खान , देवेंद्र पाटकर एवं क्विज स्कोरर ओम
प्रकाश पराशर व लखन गौतम का योगदान रहा।

