डिंडोरी।शनिवार 27 जुलाई,को मार्डन इंग्लिश स्कूल किसलपुरी में पौधा रोपण किया गया । अमरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत किसलपुरी मे संचालित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल किसलपुरी मे स्कूल के प्राचार्या श्रीमती रुचि पांडेय, स्टाफ शिक्षक अतुल पाठक, नीलेश परस्ते, देवेंद्र मंदे, आदि समस्त स्टाफ की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधों रोपण किया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा बहुत ही उत्साह पूर्वक पौधा रोपण किया गया,संस्था प्रमुख द्वारा बच्चों को पेड़ की सुरक्षा एवं पेड़ से होने वाले लाभ के बारे मे समझाया गया
एवं पौधे तभी लगाएं जब हम उसका पालन पोषण, देखभाल कर सके
