मां नर्मदा का पूजन अर्चन कर कांवड़ में मां नर्मदा का पवित्र जल भरकर निकाली कांवड़ यात्रा - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मां नर्मदा का पूजन अर्चन कर कांवड़ में मां नर्मदा का पवित्र जल भरकर निकाली कांवड़ यात्रा


 राजेश ठाकुर की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 29 जुलाई,शहपुरा विकासखंड अंतर्गत मानिकपुर गांव में खेरमाता मंदिर और दुर्गा मंदिर से सोमवार को सुबह कांवड़ यात्रा कनई संगम मालपुर के लिए रवाना हुई जिसमें मानिकपुर से 51 कंचनपुर से 101 कांवड़ यात्री शामिल हुए है मां नर्मदा कावड़ यात्रा सोमवार को भव्यता के साथ निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रा सुबह मां नर्मदा के तट मालपुर पहुंचे और मां नर्मदा की पूजन अर्चन कर कांवड़ में मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर 45 किलोमीटर दूर लंबी कावड़ यात्रा के लिए श्रद्धालु बम बम भोले के जयकारों के साथ निकल पड़े विगत वर्षों से मां नर्मदा मालपुर से आयोजित की जा रही है सावन के इस पवित्र माह में भक्तों ने शिव भक्ति में रम गए हैं कांवड़ यात्रा हर साल सावन के सोमवार को निकल जाती है सड़क पर कावड़ियों का उमड़ा सैलाब बम बम भोले और चल रे कांवरिया शिव के धाम, बड़ी संख्या में कावड़िया मां नर्मदा मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर रवाना होते हैं सोमवार को मां नर्मदा का पवित्र जल से भगवान शिवशंकर का अभिषेक किया जाता है इस यात्रा में नन्हे मुन्ने बच्चे बुजुर्ग महिलाएं और युवाओं की बड़ी संख्या में शामिल होते हैं इस बार भी भाव कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ देखने को मिली रास्ते में नंगे पैर चलकर भी चेहरों पर मुस्कान और मुख पर बम बम भोले के जयकारे और हाथों में रखे डमरू लगातार बम भोले बम भोले की भक्ति में कावड़िया लीन है सावन का मौसम भी आती सुहावना है जिस पर रिमझिम बारिश में रास्ते भर बम बम भोले का नारा लगाते हुए यात्रा है जहां रात्रि विश्राम कर मंगलवार सुबह मानिकपुर स्थित दुर्गा मंदिर महादेव मंदिर मैं भगवान भोलेनाथ का नर्मदा जल से अभिषेक कर यात्रा का समापन होगा। कांवड़ यात्रा को लेकर शहपुरा पुलिस बल जगह-जगह मौजूद रहा।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।