डिंडोरी विकासखंड अमरपुर
के अंतर्गत मॉडर्न इंग्लिश स्कूल किसलपुरी
में 22/7/2024 दिन सोमवार को गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में विभिन्न
कार्यक्रम का आयोजन किया गया सर्व विदित है कि व्यास पूर्णिमा या गुरु पूर्णिमा है
जिसमें गुरु का सम्मान के लिए उनकी पूजा की जाती है। इसी के उपलक्ष्य में मॉडर्न
इंग्लिश स्कूल किसलपुरी में आयोजित गुरु पूर्णिमा कार्यकक्रम में कक्षा नर्सरी से
लेकर आठवी तक के बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया
जिसमें बच्चों द्वारा गायन,कविता, भाषण,चित्रकला का
प्रदर्शन किया गया विद्यालय के प्राचार्या श्रीमती रुचि पांडेय, स्टाफ अतुल पाठक, देवेंद्र मंदे, नीलेश परस्ते आदि समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा, कार्यक्रम के
मुख्य अतिथि रिटायर्ड शिक्षक नन्हे सिंह धुर्वे रहे संस्था प्रमुख एवं मुख्य अतिथि
द्वारा सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम प्रारंभ करवाया गया
बच्चों में काफी उल्लास
देखने को मिला एवं हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

