आशीष जोशी
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 23 जुलाई,जिले में एक बार फिर शिक्षा विभाग से जुड़ा एक और वीडियो वायरल हो रहा है,जो समनापुर ब्लॉक के ग्राम चंदरानी का बताया जा रहा है जिसमे स्कूल के बच्चे कीचड़ से होकर जाते दिख रहे है। बारिश के मौसम में ग्रामीण अंचलों में स्कूलों तक पहुंचने के लिए विद्यार्थियों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
हमने वीडियो देख कर विद्यार्थियों से जानकारी ली तो
विद्यार्थियों ने बताया कि थोड़ी बारिश से ही मार्ग बेहद खराब हो जाता है। यदि अधिक बारिश हो जाती है तो रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाता है, जिसकी वजह से स्कूल तक पहुंचना मुश्किल भरा साबित होता है। कई बार तो हालात यह बनते हैं कि स्कूल में पढ़ाई करते समय बारिश हो जाती है तो घर तक जाने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। चांदरानी के ही एक निवासी ने बताया कि स्कूल तक पहुच मार्ग पहले से ही कच्चा है पिछले साल इसमे गिट्टी मुरम डली थी तो कम दिक्कत थी पर इस साल मिट्टी डल जाने से समस्या विकराल हो गई है कई बार छात्र स्कूल आते जाते समय फिसल कर गिर भी जाते है। ग्रामीण ने बताया कि सीईओ साहब से शिकायत की तो उन्होंने कहा कि "हो जायेगा ,हो जायेगा" पर आज तक कुछ नही हुआ।इस लिये परेशान होकर वीडियो बना कर वायरल किया कि शायद इससे प्रशासन नीद से जागे और इन नोनिहलो की इस समस्या का समाधान हो।

