सक्का गांव की सोनिया वनवासी का आईआईटी रुड़की उत्तराखंड में चयन कलेक्ट्रेट में कलेक्टर विकास मिश्रा ने माता-पिता को बुलाकर की हौसला अफजाई - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

सक्का गांव की सोनिया वनवासी का आईआईटी रुड़की उत्तराखंड में चयन कलेक्ट्रेट में कलेक्टर विकास मिश्रा ने माता-पिता को बुलाकर की हौसला अफजाई

गणेश पाण्डेय आई विटनेस न्यूज 24 गुरु वार 25 जुलाई

कलेक्ट्रेट में कलेक्टर विकास मिश्रा ने आईआईटी रुड़की उत्तराखंड में सिलेक्ट हो चुकी सक्का गांव की सोनिया वनवासी उसके माता-पिता को बुलाकर हौसला अफजाई की और स्टार फद मंथ से सम्मानित करने S की बात कही। बताया गया है कि सोनिया वनवासी की मां सरोज वसवासी बरेला टोला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है और पिता राधेश्याम वनवासी मेहनत मजदूरी करते हैं। छोटी बहन लक्ष्मी वनवासी अभी कक्षा 11वीं की छात्रा है। सोनिया ने बताया कि कक्षा 6वीं से जवाहर नवोदय विद्यालय धमन गांव में 12वीं तक की पढ़ाई की थी। इंजीनियर बनने का सपना था। गेल उत्कर्ष सुपर 60 में सिलेक्शन हुआ। उसके बाद एक साल तक लखनऊ में एक साल की कोचिंग की थी। आईआईटी रुड़की में 823वीं रैंक आई है। एडमिशन के लिए लेटर आ गया है, पांच अगस्त को वहां पहुंचना है। सोनिया ने बताया कि माता-पिता दोनों ने मुझे पढ़ाने के लिए बड़ा संघर्ष किया है। अब मेरा सपना पूरा होने वाला है। कलेक्टर विकास मिश्रा ने सोनिया को कई सारे टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि गांव में प्रतिभाएं छिपी हुई हैं। मेहनत करना ताकि तुम्हें देखकर जिले के दूसरे बच्चे भी अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकें

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।