आशीष जोशी
आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 24 जुलाई,स्कूलों में बच्चों को मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत भोजन की व्यवस्था स्वसहायता समूहों के द्वारा की जाती है लेकिन ज्यादातर समूहों के द्वारा ऐसी लापरवाही बरती जाती है की स्कूल आने वाले बच्चों को भोजन के निवाले के लाले पड़ जाते हैं।ऐसा ही मामला है जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नूनखान के खैरी टोला स्थित प्राथमिक शाला का जहां नौनिहालों को आज तीसरे दिन भी भोजन का निवाला नसीब नहीं हुआ शासन द्वारा 18 जून से स्कूल चलें अभियान शाला प्रवेश उत्सव के साथ बच्चों को मध्यान्ह भोजन सुनिश्चित कर दिया गया था लेकिन खैरी टोला स्कूल की हकीकत यह है की शाला में आने वाले बच्चों को भोजन के निवाले के लाले पड़े हैं इस संबंध में वैकल्पिक तौर पर खैरी टोला स्कूल में पदस्थ किए गए शिक्षक से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया की कल्पना स्वसहायता समूह अध्यक्ष का कहना है की इन्हें जून माह का एम , डी ,एम ,राशन आवंटित हुआ था उससे इन्होंने बच्चों को भोजन खिला दिया लेकिन जुलाई एवं जून का राशन आवंटित नहीं हुआ जिसके कारण सोमवार से आज बुधवार को इनके द्वारा बच्चों को मध्यान्ह भोजन नहीं दिया गया और लगातार तीसरे दिन स्कूल आने वाले नौनिहाल बच्चों को भूखा रहना पड़ा अब समूह वालों द्वारा दी जाने वाली दल्लीलों के पीछे कितनी सच्चाई है यह तो वही बखूबी जानते है पर शासन लाख प्रयास करे पर इस आदिवासी बाहुल्य जिले की न सीरत बदल सकती है और न सूरत क्योंकि शासन की तमाम महत्त्वाकांक्षी योजनाएं पानी मांगती नजर आती है। बहरहाल प्राथमिक शाला खैरी टोला स्कूल के बच्चों को और कितने दिन स्कूल में भोजन का निवाला नहीं मिलेगा यह समय के गर्भ में है।

