डिंडोरी विकासखंड में भी शराबी शिक्षकों का जमावड़ा - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

डिंडोरी विकासखंड में भी शराबी शिक्षकों का जमावड़ा

 

गणेश पाण्डेय आई विटनेस न्यूज 24 शनिवार 13 जुलाई 

 डिंडोरी। ऐसा नहीं है कि डिंडोरी जिले के केवल मेंहदवानी  विकासखंड में ही लापरवाह और कामचोर शराबी शिक्षकों की भरमार हो बल्कि जिले के सभी विकासखंडों में खासकर  ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे शिक्षकों की लंबी सूची निकल सकती है जो शराब पीकर ड्यूटी पर आते हैं या तो लंबे समय से नदारत रहते हैं। धीरे-धीरे पूरे जिले से ऐसे लापरवाह कर्मचारियों की गोपनीय  सूची बनाई जा रही है, इसी आधार पर इन लापरवाह कर्मचारियों पर गाज गिरना तय है। इस बात की सूचना मिलते ही ऐसे तमाम शिक्षक और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

डिंडोरी विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने सहायक आयुक्त कार्यालय को 9 शराबी शिक्षक और दो शराबी महिला कर्मचारियों की जानकारी  भेजी है। तीन शिक्षकों का वेतन लंबे समय से रोकने की जानकारी भेजी गई है।

तीन गायब शिक्षकों का रोका  गया वेतन-------  बीईओ बीडी सोनी ने बताया कि संतोष अहिरवार, विष्णु मरावी, कमल सिंह मरावी, शिक्षिका बिसमत परस्ते, राम लाल परस्ते, बाबू परस्ते, सुभु लाल

मरकाम रविंद्र मरकाम राम परस्ते मनोहर धुर्वे दैनिक वेतन भोगी सरिता धुर्वे शराब पीकर काम में आते हैं और गायब भी रहते हैं वीरेंद्र झरिया शिक्षक हाई स्कूल पडरिया कला  1 अगस्त 2021 से गायब है जगनारायण परस्ते  सहायक शिक्षक माध्यमिक शाला नेवसा लंबे समय से अनुपस्थित हैं जय सिंह मरकाम ग्राम खामी प्राथमिक शाला लकवा से बीमार है इन तीनों शिक्षकों का वेतन नहीं दिया जा रहा है जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने भी बताया कि जल्द ही जिले के सभी विकास खण्डों से ऐसे लापरवाह शिक्षकों की सूची मंगाई जा रही है इन पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जावेगी ।

 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।