शुद्ध पेयजल प्रदाय के लिए प्रतिबद्ध लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग डिंडौरी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

शुद्ध पेयजल प्रदाय के लिए प्रतिबद्ध लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग डिंडौरी

 

आई विटनेस न्यूज 24 शनिवार 13 जुलाई 

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जिला डिंडौरी के द्वारा जल जीवन मिशन के तहत जिले के ग्राम वासियों के बीच जाकर विभागीय जिला सलाहकार ,विकासखंड समन्वयक एवं कार्यरत क्रियान्वयन सहायक संस्था आई. एस. ए. के माध्यम से   जल परीक्षण किट के द्वारा पेयजल के गुणवत्ता के परीक्षण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जल जनित बीमारियों से रोकथाम हेतु जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक ग्राम की 5 महिलाओं को जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण दिया जाता है एवं निःशुल्क किट प्रदाय किया जाता है जिससे ग्राम स्तर में ही जल गुणवत्ता की जानकारी मिल सके। वर्षा ऋतु में जल प्रदूषित होने की अत्यधिक संभावनाएं होती है अतः विभाग पेयजल शुद्धिकरण के लिए भी प्रतिबद्ध होकर क्लोरिनेश किया जा रहा है तथा ग्रामवासियों को जर्मेक्स प्रदाय किया जा रहा है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।