पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी के द्वारा की गई परिवहन की चेकिंग - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी के द्वारा की गई परिवहन की चेकिंग

 

आई विटनेस न्यूज 24 शनिवार  13 जुलाई 

आज दिनांक 13 जुलाई को थाना यातायात डिण्डौरी एवं परिवहन विभाग द्वारा स्कूली वाहनो के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही करते हुये सेंट एंजिल स्कूल एवं राजुषा स्कूल में जाकर स्कूली वाहनों की चैकिंग की जाकर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टीगत रखते हुये स्कूली वाहन चालकों को आवश्यक समझाईस दी गयी । साथ ही स्कूली वाहनों में सेफ्टी फीचर्स जैसे फस्ट एड बाक्स, अग्नि शामक यंत्र, इमरजेंसी विंडों, टायर, इंटीकेटर, वाईपर इत्यादि चैक किये गये, साथ ही वाहनों के दस्तावेज जैसे फिटनेस, परमिट, इंश्योरेन्स , ड्रायविंग लायसेंस आदि चैक किये जाकर कमी पाये जाने पर चालानी कार्यवाही की गयी । संयुक्त कार्यवाही के दौरान स्कूल प्रबंधन के अतिरिक्त चलने वाली वैन / आटो इत्यादि वाहन के चालकों को भी छात्र-छात्राओं के सुरक्षित परिवहन के लिये आवश्यक समझाईश दी गयी ।

 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।