जिले में डूब क्षेत्र की भूमि क्रय विक्रय करने की फिराक में बिचौलिए/ भू माफिया सक्रिय - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जिले में डूब क्षेत्र की भूमि क्रय विक्रय करने की फिराक में बिचौलिए/ भू माफिया सक्रिय

 गणेश पाण्डेय आई विटनेस न्यूज 24 शनिवार  13 जुलाई 

डिंडोरी जिले में प्रस्तावित राघोपुर बहुउद्देशीय परियोजना अपर नर्मदा परियोजना और बसनिया बहुउद्देशीय परियोजना के अंतर्गत डूब क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों में जमीन के क्रय विक्रय विलेख एवं नवीन निर्माण कार्यों में जिला कलेक्टर द्वारा जारी पत्र क्रमांक पृ क्रमांक/ भू अर्जन /2024/678 A दिनांक 5/7/2024 के अनुसार पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

जिले मे प्रस्तावित राघवपुर बहुउददेशीय परियोजना, अपर नर्मदा परियोजना, बसानिया बहुउददेशीय परियोजना मे भू-अर्जन अधिनियम 2013 की धारा 11 के अन्तर्गत अधिसूचना जारी किया जा चुका है एवं भू-अर्जन की सुसंगत धाराओ मे कार्यवाही की जा रही । परियोजनाओ मे डूब से प्रभावित ग्रामो की भूमि का विक्रय-विलेख एवं नवीन निर्माण पर भूमि भू- अर्जन अधिनियम 2013 की धारा 11 की कंडिका (4) के अनुसार " कोई भी व्यक्ति प्रारंभिक अधिसूचना में विनिर्दिष्ट भूमि का कोई संव्यवहार नही करेगा या कोई संव्यवहार नही करायेगा अथवा ऐसी अधिसूचना के प्रकाशन की तारीख से इस अध्याय के अधीन कार्यवाहियों के पूरा हो जाने के समय उस भूमि पर कोई विल्गांम सृजित नही करेगा " न ही प्रभावित भमि पर कोई संरचना/निर्माण करेगा। इस प्रावधान के प्रकाश मे प्रभावित भूमियो के संव्यवहार/संरचना निर्माण किए जाने पर तत्काल प्रतिबंध लगाई जाती है। परियोजना से प्रभावित ग्रामो की डूब से अप्रभावित भूमियो संव्यवहार संबंधित अनुविभागीय अधिकारी से अनुमति प्राप्त कर किया जा सकेगा। परियोजना से प्रभावित ग्रामो की सूची निम्नानुसार है।

डिण्डौरी जिले में प्रस्तावित परियोजना –

बहुउददेशीय राघवपुर परियोजना से प्रभावित ग्राम

मरवारी रै, कलगीटोला मा., कलगीटोला है. खुरपार है., जुनवानी रै. खैरदा रै. केवलारी मा. केवलारी रै. बरगा रै. पडरिया रै., किशलपुरी मा., सक्का रै. सक्का मा. रमपुरी मा. छपरी मा. छपरी रै. रंहगी मा. इमलई रै. इमलई मा. रैयपुरा मा. मुढिया मा. धौरई रै. धौरई मा. गांगपुर मा. औरई मा. सुबखाररै. घुसिया मा. घुसिया रै. चौरा मा. चौरा रै. छिंदगांव मा. छिन्दगांव रै. फडकी मा. सालीवाडा मा. सालीवाडा रै.मुढिया खुर्द मुढियाकला मा. कुर्कवारा मा. कुर्कवारा रै. विदयपुर है. खाम्ही मा. खाम्ही रै. जोगीकिरिया हिनौता मा. लुटगांव रै.

बसानिया बहुउददेशीय परियोजना से प्रभावित ग्राम

मरवारी रै. कुसेरा रै. मटियारी है. मून्डी रै. विसवानी रै. बालपुर रै. डोकरघाट रै. फुलवाही रै. पगनियां मरहीकछार रै. सूरजपुरा मा. मोहगा

अपर नर्मदा परियोजना, से प्रभावित ग्राम

गोरखपुर रै. गोरखपुर मा. बलखोहा मुशमुंडी रे. मुशमुंडी मा. पाटनगढ मा. सुनपुरी रै. पिपरखुटटा रै. मानिकपुर रै. शोभापुर मा. परसवाह पथरकुचा रै. पथरकुचा मा. चुनपथरी रहंगी पकरी रै. रूसा पाटनगढ रै. बम्हनी धवाडोगरी

इन सभी ग्रामो की जमीन का नवीन निर्माण क्रय ,विक्रय-विलेख एवं नवीन निर्माण पर रोक लगाई गई है।

प्रशासन के आदेश को धता बता कर जिले में बिचौलिए भू माफिया डूब क्षेत्र की भूमि को गुप चुप तरीके से बेचने की फ़िराक में हैं जिन पर प्रशासन को रोक लगाना चाहिए

 

 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।