डिंडोरी । जिले के कई विकासखंडों से अलग अलग जगहों से आए दिन महीनों से बिजली बंद ,कहीं लाइन ट्रिपिंग तो कही पोल में करेंट आने,कहीं तार ढीले ,तो कही झुके हुए पोल गिरने की कगार पर, की शिकायतें आ रही है। क्या प्री मानसून मेंटीनेंस में कोई कमी रह गई ? विगत दिनों सूबखार में पोल में करेंट आने भैस की मौत हो गई थी।
ऐसा ही एक मामला मुडकी रोड पर डीपीएस स्कूल के सामने का है जहां पोल में करेंट आने से गाय की मौत हो गई है।
इनका कहना है
घटना स्थल पर किसी भी प्रकार की कोई एल टी लाइन नहीं है किसी उपभोक्ता के टी सी कनेक्शन से करेंट लगने से घटना हुई है फ़िलहाल मामले की जांच चल रही है ।
अनिल ठाकुर कनिष्ठ अभियंता वि वि केंद्र डिन्डोरी

