पीएम जनमन के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का कराया गृह प्रवेश सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते एवं शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे के मुख्यातिथ्य में ग्राम जरहानैझर में आयोजित हुआ "गृह प्रवेश कार्यक्रम" - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

पीएम जनमन के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का कराया गृह प्रवेश सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते एवं शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे के मुख्यातिथ्य में ग्राम जरहानैझर में आयोजित हुआ "गृह प्रवेश कार्यक्रम"

 


आई विटनेस न्यूज 24 शुक्रवार 12 जुलाई 

       सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते एवं शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे के मुख्यातिथ्य में पीएम जनमन योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश कार्यक्रम ग्राम जरहानैझर आयोजित हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अवधराज बिलैया, सीईओ जिला पंचायत सुश्री विमलेश सिंह, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी और ग्रामवासी मौजूद थे।

      ग्राम जरहानैझर में आयोजित आज गृह प्रवेश के इस कार्यक्रम में पीएम जनमन योजना के तहत आज नवीन पीएम आवास भवन में हितग्राही श्री संतोष रूगढ़िया, फूलचंद  रूगढ़िया, सेवाराम रूगढ़िया सहित अन्य हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया गया। साथ ही प्रधामंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, संबंल योजना, पेंशन सहित शासन की अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित कर हितलाभ का वितरण किया गया। उपस्थित मुख्य अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।