डिंडोरी जिले के धुर्रा एकीकृत शा.उ.माध्यमिक
विद्यालय में मेंन गेट टूट जाने से में गेट में ताला लगाकर रखा गया है जिससे आने
जाने का मार्ग बंद सा हो गया है बाजू में एक छोटा गेट है जिसमें बारिश के दिनों
में कीचड़ हो जाता है जिसके कारण बच्चों को आने-जाने में परेशानी होती है
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार आवारा पशु भी छोटे गेट से अंदर चले जाते हैं जिनको
बाहर निकालने में परेशानी होती है। कभी कोई अधिकारी जांच में आते हैं तो उन्हें
गाड़ी बाहर छोड़कर पैदल जाना पड़ता है। इस संबंध में प्राचार्य मैडम से जानकारी
चाही गई तो उन्होंने उल्टा प्रश्न किया कि आपको किसने बताया।
इनका कहना है
मेन गेट की बेल्डिंग टूट गई है
इसलिए उस पर ताला लगाकर रखा गया है बाजू में छोटा गेट है और अभी मुझे प्रभार लिए
एक ही महीने हुए हैं धीरे धीरे सुधार होगा ।
श्रीमती सुनीता पट्टा
प्राचार्य एकीकृत शा.उ. माध्यमिक विद्यालय धुर्रा

