सहायक ग्रेड 3 राकेश बरोतिया को किया निलंबित - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

सहायक ग्रेड 3 राकेश बरोतिया को किया निलंबित


 आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 19 जुलाई,कलेक्टर विकास मिश्रा ने तहसील कार्यालय डिंडोरी में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 श्री राकेश बरोतिया को निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में उल्लेख है कि  बरोतिया बिना सूचना के माह फरवरी में 7 दिन, मार्च में 19 दिन, अप्रैल में 9 दिन, मई में 4 दिन एवं जून में 10 दिन अनाधिकृत से अनुपस्थित रहे। इस संबंध में  बरोतिया को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब चाही गई थी। जिसका संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। 

      अतः उपरोक्त कृत्यों के लिए सहायक ग्रेड-3  बरोतिया को म.प्र. सिविल सेवाएं (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलंबन काल में  बरोतिया का मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डिंडौरी होगा तथा उन्हें नियम अनुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।