आशीष जोशी
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 19 जुलाई,विगत लंबे समय से DINDORI नगरपंचायत क्षेत्र में सीवर लाइन का कार्य चल रहा है,और लगातार
सीवर लाईन कंपनी की कार्यप्रणाली पर नगर पंचायत DINDORI के सभी वार्ड के वार्डवासी कई सवाल खड़े करते रहे है।मगर न तो ठेकेदार न ही प्रशासनिक जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान दिया।उसका परिणाम यह है कि सीवर लाईन का काम करने वाले मनमाने ठंग से कार्य करते है और जब मन करता है अधूरा गड्ढा मालवा रोड़ में छोड़ कर चल देते बगैर इस बात की चिंता किये हुये की इससे कोई दुर्धटना भी हो सकती है।
ऐसा ही मामला वार्ड न.एक से सामने आया है जहां सीवर लाईन कम्पनी अपना काम कर तो रही है लेकिन निर्माण कार्य में भारी लापरवाही कर रही है। वार्डवासियों ने बताया कि सीवर लाईन कम्पनी के द्वारा
पुराने नाका से इमलीकुटी मार्ग पर पुराने चीरघर
के पास सड़क को खोद दिया है, कार्य को अधूरा छोड़ बिना बेरिकेट खतरे के संकेत के कर्मचारी चले गए, खुला गड्ढा और पूरी रोड पर फैले मलवे से वार्ड वासियो का आना जाना मुश्किल हो गया है।सीवर लाईन कम्पनी के इस तरह के रवैये से वार्ड वासियो में खासा आक्रोश व्यप्त है।


