जिला मुख्यालय में भी प्रदूषित पानी से हो सकती है मनोरी, बिझौरी जैसी घटना - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जिला मुख्यालय में भी प्रदूषित पानी से हो सकती है मनोरी, बिझौरी जैसी घटना


 आशीष

आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 19 जुलाई,जिला मुख्यालय में ही नगर पंचायत के पाइपों से घरों में प्रदाय होने वाला पानी इतना मटमैला आता है कि जिससे बीमारी का खतरा बना ही रहता है।बरसों से इस विषय पर खबर लगती रही है,पर लगता है डिण्डोरी नगर पंचायत मनोरी, बिझौरी जैसी घटना के इंतजार में है। 

बरसात का मौसम वैसे ही संक्रामक बीमारियों को दस्तक देने वाला मौसम होता है। ऐसे में जरा सी लापरवाही लोगों को बीमार कर सकती है। इसके बाद भी नगर पंचायत डिण्डोरी दूषित पानी की सप्लाई करने से बाज नहीं आता,नगर के कई वार्डों में गंदे पानी की सप्लाई आज भी की जा रही है  नगर पंचायत  इन घटनाओ से सबक नही ले रहा है।


जिले में विगत दिनों दूषित पानी पीने से हुई घटना से डिण्डोरी नगर पंचायत को सबक लेना चाहिये

अमरपुर जनपद की ग्राम मनोरी में डायरिया से गत दिनों पांच लोगों की मौत  हो गई थी।वहीं ताजा मामला अमरपुर जनपद के ही ग्राम बिझौरी का है, जहां उल्टी दस्त से एक युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। स्‍वजनों ने युवक को उल्टी दस्त की समस्या के चलते जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया था। युवक की हालत में सुधार नहीं हुआ और युवक ने रात में ही दम तोड़ दिया। हालांकि

बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि जिला अस्पताल में उल्टी दस्त के मरीज को नही बचाया जा सका,  जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवालिया निशान है.

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।