डिण्डौरी
19 जुलाई को एसडीएम राम
बाबू देवांगन और स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ डॉक्टर रमेश मरावी के साथ टीम ने नगर
में दो झोला छाप डॉक्टर पर कार्रवाई की थी। पुरानी डिंडोरी में दिलीप चक्रवर्ती और
सुकुमार चंद विश्वास की डिस्पेंसरी में एलोपैथिक पद्धति से मरीजों का इलाज करते
हुए पाए गए थे।
साथ ही बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाइयां जब्त की गईं थीं। सीएमएचओ कार्यालय
में इनका रजिस्ट्रेशन नहीं था। न कोई डिग्री मिली थी। जिला प्रशासन ने दोनों झोला
छाप डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश
रविवार को जब सीएमएचओ डॉक्टर रमेश मरावी कर्मचारी के साथ सिटी कोतवाली एफआईआर
दर्ज करने पहुंचे तो थाना प्रभारी अनुराग जामदार ने दतावेज देखें और बोले कि जांच
संबंधित दस्तावेज लेकर आए सिटी कोतवाली प्रभारी ने सीएमएचओ से जांच संबंधित
दस्तावेज उपलब्ध कराने की बात कही,
तो फ़िलहाल सीएमएचओ वापस
लौट गए।

