जिले में बिना योग्यता के काम कर रहे अतिथि शिक्षक - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जिले में बिना योग्यता के काम कर रहे अतिथि शिक्षक

आई विटनेस न्यूज 24 सोमवार 29 जुलाई

डिंडोरी मध्य प्रदेश राज्य शासन के द्वारा पूरे प्रदेश में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अतिथि शिक्षकों की भर्ती का आदेश जारी किया गया है।

शासन के नियमानुसार जिन अभ्यर्थियों के पास बी एड या डी एड का प्रमाण पत्र नहीं है उन अभ्यार्थियों को अतिथि शिक्षक में नहीं लिया जा सकता। परंतु  सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि जिले के कई विकास खण्डों  में बिना b.Ed और बिना d.Ed के अतिथि शिक्षक पिछले वर्षों से कार्यरत है। प्राप्त जानकारी के अनुसार समनापुर विकासखंड से ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है कि बिना योग्यता के शिक्षक पिछले वर्ष से कार्यरत हैं। वही अतिथि शिक्षक इस वर्ष भी बिना योग्यता के अतिथि शिक्षक में भरती के लिए जुगत भिड़ा रहे हैं। ऐसे अतिथि शिक्षकों की सूची से समनापुर बी ई ओ  शशि भूषण बघेल को अवगत कराया गया है।

इनका कहना है

आपके माध्यम से ऐसे अतिथि शिक्षकों की जानकारी मिली है जो आवश्यक योग्यता नहीं रखते। इस सत्र का सत्यापन अभी नहीं हुआ है जांच कर ऐसे अतिथि शिक्षकों को बाहर करने  नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

शशि भूषण बघेल , बी ई ओ समनापुर

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।