बीएसएनएल दफ्तर में हर तरफ मनमानी का आलम, नहीं बैठते अधिकारी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

बीएसएनएल दफ्तर में हर तरफ मनमानी का आलम, नहीं बैठते अधिकारी


गणेश पाण्डेय आई विटनेस न्यूज 24 सोमवार 29 जुलाई

डिन्डोरी जिला मुख्यालय स्थित बीएसएनएल कार्यालय में पूरी तरह मनमानी का माहौल है। अधिकारियों से लेकर कर्मचारी तक कब ड्यूटी पर आएंगे, और कब नहीं यह उनकी मर्जी पर है। नतीजा यह कि कार्यालय पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को प्रतिदिन या तो लंबा इंतजार करना पड़ता है, या फिर निराश होकर वापस लौटना पड़ता है। कई बार उपभोक्तओं ने इस पर नाराजगी भी जतायी, लेकिन अधिकारियों की मनमानी में कोई सुधार नहीं हुआ। सोमवार को ज़िला व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय जैन ने स्वयं के कार्य व उपभोक्ताओं की शिकायत पर दूर संचार कार्यालय का जायजा लिया तो वहां हद दर्जे की मनमानी व अव्यवस्था देखने को मिली। कहीं ना कहीं बी एस एन एल की स्थिति के लिए कर्मचारी भी जिम्मेदार हैं ।

भारत संचार निगम लिमिटेड के जिला मुख्यालय स्थित मुख्य कार्यालय में अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक की मनमानी चरम पर है। इनमें से किसी को भी अपने पद की जिम्मेदारी का ध्यान नहीं। इसका खामियाजा यहां प्रतिदिन पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत उच्च स्तर पर भी की, लेकिन इस मनमानी पर कोई अंकुश नहीं लग पाया।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।