डिंडोरी जिला मुख्यालय में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में विगत काफी समय से ग्राहकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शाखा के बाहर लगी पैसे जमा करने की मशीन विगत कई दिनों से नो सिग्नल का संकेत दे रही है। बैंक के कई ग्राहक पुरानी पासबुक भर जाने पर नई पासबुक बनवाने के लिए भटक रहे हैं पासबुक बनाने वाले काउंटर में कोई कर्मचारी नहीं रहते। ऐसी ही समस्या से जूझ रहे बैंक के एक ग्राहक कृष्ण कुमार के द्वारा बताया गया की काफी समय से बैंक के चक्कर लग रहा हूं लेकिन पासबुक भर जाने के बाद दूसरी पासबुक जारी नहीं हो पा रही है
इसके संबंध में बैंक की शिकायत शाखा अनहैप्पी में शिकायत भी की गई थी जिसमें जवाब यह दिया गया कि इसके संबंध में आप शाखा प्रबंधक से संपर्क करें जब शाखा प्रबंधक जॉय मुखर्जी से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि बैंक में कर्मचारियों की कमी के कारण ऐसा हो सकता है।
सूत्रों ने बताया कि बैंक के कई कर्मचारी भी बैंक के ग्राहकों के साथ अच्छा व्यव्हार नहीं करते ।


