अत्योदय भाजपा का मूल मंत्र- राष्ट्रीय मंत्री विधायक ओमप्रकाश धुर्वे मां के नाम कार्यक्रम के दौरान पांच फलदार वृक्ष रोपे गए - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

अत्योदय भाजपा का मूल मंत्र- राष्ट्रीय मंत्री विधायक ओमप्रकाश धुर्वे मां के नाम कार्यक्रम के दौरान पांच फलदार वृक्ष रोपे गए


 भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न


आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 15 जुलाई अमरपुर डिण्डौरी  विगत दिवस भारतीय जनता पार्टी के विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति सम्पन्न हुई है। इसी तारतम्य में भाजपा जिला कार्यसमिति का आयोजन किया गया था आज मंडल अमरपुर की मंडल कार्यसमिति मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता मे सपन्न हुई सर्वप्रथम सभी मंचासीन अतिथियों ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरूआत की। भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के राजनैतिक परिदृश्य में भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को सर्व स्वीकार्यता, संगठन की शक्ति और भाजपा की सरकारों के कल्याणकारी कार्यो और सेवा भावों की गूंज है।भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं प्रदेश के सामूहित प्रयासों के बल पर  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमने पहले विधानसभा चुनाव 2023 और फिर लोकसभा चुनाव 2024 में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है। भाजपा की विस्तारित मंडल कार्यसमिति में यह बताते हुए गौरव महसूस हो रहा है कि विधानसभा चुनाव में अभी तक की श्रेष्ठ उपलब्धि प्राप्त करते हुए 48.57 प्रतिशत वोट शेयर प्राप्त कर लगभग 61 प्रतिशत बूथों पर जीत दर्ज करते हुए 163 विधानसभा  मे विजय श्री प्राप्त की है। वहीं लोकसभा चुनाव में 59.57 दर्ज करते हुए लगभग 80 प्रतिशत बूथो पर विजयश्री के साथ लोकसभा की सभी 29  सीटें जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। भारतीय जनता पार्टी की यह विस्तारित कार्यसमिति मंडल के समस्त मतदाताओं का सम्मान और आदर से कोटि कोटि धन्यवाद ज्ञापित करती है।भाजपा   अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ चल रही है। और संगठन तंत्र की शक्ति ही वैभव का चित्र सजाती है। हमारी सरकार ने विकसित भारत के लिए विकसित मध्यप्रदेश में आगामी 5 वर्षो मे प्रदेश की वार्षिक बजट को  दोगुना कर दी है घरेलू नल जल कनेक्शन, खेती को लाभकारी का धंधा बनाने के लिए श्रीअन्न के अन्तर्गत जिला डिण्डौरी में श्री अन्न अनुसंधान केन्द्र कृषि क्षेत्र में स्थापना की जा रही है। गंभीर रोगियों के लिए म.प्र. सरकार ने एयर ऐम्बूलेंस सेवा योजना लखपति दीदी, दीदी उज्जवला योजना, मातृ वंदना योजना, स्वामित्व का अधिकार  पी.एम. योजना के अन्तर्गत 730 विद्यालय जिसमे डिण्डौरी चन्द्रविजय महाविद्यालय को सम्मिलित किया गया है। राष्ट्रीय मंत्री विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि अभी हाल ही में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में अभूतपूर्व सफलता के लिए  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा व केन्द्रीय नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं आपने मार्गदर्शन, प्रेरणा व संबल देकर इस विजय को सुनिचिश्त किया है। निश्चित ही यह बड़ी जीत हमें मध्यप्रदेश की सेवा और सुशासन की बड़ी जिम्मेदारी का एहसास कराती है। इसी भाव से मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार और माननीय प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की अध्यक्षता मे संगठन लक्ष्य को प्राप्त कर रहा है राजनीतिक प्रस्ताव को कार्यसमिति से प्रस्ताव रामकिशोर ठाकुर ने सुनाया और सभी सदस्यो से माखन साहू ने कराया धन्यवाद प्रस्ताव रामकुमार वनवासी ने लाया समर्थन सभी सदस्यो से आकाश नामदेव ने कराया आगामी शक्ति केन्द्र कार्यसमिति कराने रुपरेखा वनी जिसमे प्रभारी को जबाबदारी दी गई साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता एक पेड़ मॉ के नाम लगाए ऐसा आग्रह किया गया एवं हर महीने के अंतिम रविवार को मन के बात कार्यक्रम हर बूथ पर प्रत्येक कार्यकर्ता सुने ऐसा भी आग्रह किया गया मंडल कार्यसमिति समपन्न हुआ कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि एसटी मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम  वरिष्ठ धोबी सिंह परस्ते मंडल महामंत्री अनिल साहू गजेन्द्र ठाकुर मंडल उपाध्यक्ष रामनाथ उद्दे रामसिंह नेताम मंडल मंत्री किशोर मार्को सोभाराम धूर्वे रामकुमार  बनवासी रामसिह राजेन्द्र यादव मंगल ठाकुर रजेश सोनी संजय जगेला शेकी चंद्रोल भद्दू सिह मोहारी श्रवण परस्ते नरायण ठाकुर मनीष ठाकुर कीरत यादव कीर्तन मरावी ओमप्रकाश ठाकुर  लालकृष्ण ठाकुर पार्बती बर्मन सतोषी रघुवंशी कमला ठाकुर अनूप मरावी अनिल साहू  अजय कुशराम रघूविर सैयाम एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे  कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल मंत्री किशोर मार्को ने किया




Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।