पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शास चंद्रविजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डिंडोरी के मुख्य गेट का फीता काटकर शुभारंभ - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शास चंद्रविजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डिंडोरी के मुख्य गेट का फीता काटकर शुभारंभ

 

आई  विटनेस न्यूज 24 रविवार 14  जुलाई 

डिंडोरी आज दिनांक 14.7.2024 को अपरान्ह 2.00 बजे से माननीय मुख्यमंत्री एवम उच्च शिक्षा विभाग की मंशानुसार माननीय फग्गन सिंह कुलस्ते जी सांसद-मुख्य अतिथि एवम ओमप्रकाश धुर्वे जी  विधायक-अध्यक्ष एवम जिले के अन्य गणमान्य-जनों की उपस्थिति में पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शास चंद्रविजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डिंडोरी के मुख्य गेट का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। सरस्वती पूजन, अतिथियों का स्वागत, प्राचार्य डॉक्टर तुलसी करचाम एवम अध्यक्ष-जनभागीदारी श्री महेश गोग्या जी के उद्बोधन के पश्चात मुख अतिथि एवम अध्यक्ष महोदय का उद्बोधन  हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को खूब मन लगाकर पढ़ाई करने का संदेश देते हुए कहा कि उच्च शिक्षा के लिए किसी को भी जिले से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है।


वर्तमान में जिले के सभी विकास खंडों में कला एवम विज्ञान विषयों की शिक्षा
, तकनीकी शिक्षा, नर्सिंग एवम पैरा- मेडिकल , डीएड/बीएड की शिक्षा की सुविधा बताते हुए भविष्य में चिकित्सा शिक्षा भी प्राप्त होने का आश्वासन दिया। मंचीय कार्यक्रम के बाद  विद्या-वाटिका, भारतीय ज्ञान-परंपरा एवम हिंदी ग्रंथ अकादमी पुस्तक प्रकोष्ठ के अवलोकन के बाद सभी ने नवीन भवन प्रांगण में पौध-रोपण किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के इंदौर शहर से माननीय अमित शाह जी गृहमंत्री भारत सरकार एवम माननीय मुखमंत्री जी के कार्यक्रम का लाइव- प्रसारण भी किया गया। अंत में विद्यार्थियों के लिए बस-सेवा को अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि के रूप में राजेश सिंह, अपर संचालक वित्त, जिला प्रशासन की ओर से सरोधन सिंह अतिरिक्त कलेक्टर , विभिन्न विभागों के अधिकारी-गण, मीडिया-कर्मी एवम बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर पीसी उइके सह-प्रध्यापक एवम आभार-प्रदर्शन प्रो जे आर झारिया-प्रशासनिक अधिकारी ने किया

जन प्रतिनिधि के रूप में अवध राज बिलैया जिला अध्यक्ष भाजपा सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह राजपूत अशोक अवधिया  वरिष्ठ कार्यकर्ता, सुशीला मार्को सपना जैन नरवदिया मरकाम आदि जनप्रतिनिधि वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।