डॉ.अतुल देसाई फिजिशियन डॉ.दीपमाला रावत जनजाति प्रकोष्ठ राज्य भवन सदस्य द्वारा चॉडा मे शासन की योजनाओ का निरीक्षण - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

डॉ.अतुल देसाई फिजिशियन डॉ.दीपमाला रावत जनजाति प्रकोष्ठ राज्य भवन सदस्य द्वारा चॉडा मे शासन की योजनाओ का निरीक्षण

 

आई विटनेस न्यूज 24 रविवार 14  जुलाई 

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर विकास मिश्रा के मार्गदर्शन में आज दिनॉक 14/07/2024 डॉ.अतुल देसाई फिजिशियन  डॉ.दीपमाला रावत जनजाति प्रकोष्ठ राज्य भवन सदस्य ने विकास खण्ड बजाग के ग्राम पंचायत चॉडा मे शासन के योजनाओ का निरीक्षण हेतू ग्राम पंचायत चॉडा में भ्रमण कार्यक्रम रहा। डॉ अतुल देसाई सिकल सेल फिजिशिन एनीमिया उन्मूलन मिशन के अंतर्गत डिण्डौरी प्रवास एवं मिशन के अंतर्गत डॉण्दीपमाला रावत जनजाति प्रकोष्ठ राज्य भवन सदस्य  ने ग्राम चॉडा के जनजाति सीनियर कन्या छात्रावास चॉडा विकास खण्ड बजाग के छात्रो के साथ बालिकाओ के द्वारा डॉ दीपमाला मेडम का नृत्य गीत के साथ स्वागत किया और बच्चो से  वन टू वन चर्चा करते हुए परिचय प्राप्त किया और पूछने पर बच्चो ने डॉक्टर इंजीनियर कलेक्टर बनने की इच्छा जाहिर की ।


अतिथि के द्वारा अपना परिचय बच्चो के समक्ष दिया डॉ देसाई जी ने बच्चो को कहा की आप लोग पढाई के क्षेत्र मे निरन्तर प्रयास करें । और अपने परिवार माता .पिता भाई. बहनो को सिकल सेल एवं एनीमिया बचाए हेतु सावधानियॉ बरते को कहा। डॉ दीपमाला रावत  ने बच्चो से अपनी गोंडी भाषा में परिचय प्राप्त करते हुए , अपनी सामाजिक संस्कृति स्थानीय भाषा रीतिरिवाज परिवेश को भी बनाये रखना अपना कर्तव्य है जिससे हमारी पहचान होती है। अंत में बच्चियो को खेलकूद की सामग्री बैंडमिटन रेकेट बालीबाल नेट फुटवाल कैरम बोर्ड भाला गोला स्किपिग रोप आदि सामग्री वितरण की जहॉ पर सुश्री विमलेश सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी डिण्डौरी सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग संतोष शुक्ला आयुष विभाग के संभागीय अधिकारी श्रीमति बिन्दु धुर्वे उ़़धानिकी अधिकारी मरावी जी जनसंपर्क अधिकारी चेतराम अहिरवार क्रीड़ा अधिकारी पी एस राजपूत राजेश मरकाम प्राचार्य चाड़ा एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।