आशीष
आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 18 जुलाई, ग्राम पंचायत के प्रमुख सरपंच सचिव एवं उपयंत्री ग्राम विकास के लिए आने वाली शासकीय धनराशि का अपने स्वार्थ हित साधने के फेर में खुलकर दुरूपयोग करने पर आमादा हैं ऐसा ही मामला है जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत विक्रमपुर का जहां पूर्व में किए गए नाली निर्माण पर पुनः नाली निर्माण कार्य के नाम पर लीपापोती करने के कार्य को सारे मापदंडों को दरकिनार कर किया जा रहा है गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत विक्रमपुर के पोषक ग्राम जोगी टोला में हो रहे नाली निर्माण के संबंध में जब सरपंच से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट तौर कहा की उक्त नाली निर्माण का कार्य सचिव तीरथ गोसाई के द्वारा किया जा रहा है नाली निर्माण के संबंध में उन्हें किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं है
उल्लेखनीय है की 15 वें वित्त की राशि से उक्त नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा है लेकिन नाली निर्माण की लागत राशि के बारे में सरपंच को ही जानकारी नहीं है ग्रामीणों ने बताया कि जोगी टोला में पूर्व में भी नाली निर्माण का कार्य किया गया था वर्तमान में उसी नाली के ऊपर पुनः नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा है जिसमें लोहे का उपयोग न करते हुए सचिव के द्वारा गुणवत्ताहीन निर्माण करते हुए ढलाई की जा रही है उक्त नाली निर्माण कार्य पर ग्रामीण ही सवालिया निशान लगा रहें हैं ऐसे में गौर करने वाली बात है कि पूर्व में बनाई गई नाली के ऊपर पुनः नाली निर्माण कार्य कैसे किया जा रहा है वह भी शासन द्वारा तय मापदंडों को दरकिनार करते हुए इस संबंध में सचिव तीरथ गोसाईं से भी उनका पक्ष जानने के लिए फोन पर प्रयास किया गया लेकिन सचिव ने फोन रिसीव करना ही जरूरी नहीं समझा

