सकल दिगंबर समाज ने आर्यिका संघ के नगर प्रवेश पर की मंगलमय अगवानी,माताजी के नगर आगमन से समाज में ख़ुशी का माहौल - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

सकल दिगंबर समाज ने आर्यिका संघ के नगर प्रवेश पर की मंगलमय अगवानी,माताजी के नगर आगमन से समाज में ख़ुशी का माहौल



गणेश पाण्डेय आई विटनेस न्यूज 24 गुरुवार  18  जुलाई 

डिंडौरी. आचार्य विद्यासागर महाराज की शिष्या एवं आचार्य समय सागर महाराज की परम आज्ञानुवर्ती आर्थिका भां परम पूज्य 105 वैराग्यमति माताजी ससंघ का नगर में पावन वर्षायोग 2024 के लिए बुधवार को भव्य मंगल प्रवेश हुआ। पूज्यनीय आर्यिका संघ की भव्य मंगलमय आगवानी गाजे- बाजे के साथ सकल दिगम्बर जैन समाज के पुरूष मण्डल, महिला मण्डल, विद्या युवा मंच, बालिका मण्डल के तत्वाधान में अगवानी हुई। डिंडौरी नगर में हो इस बात को का लेकर सकल जैन समाज ने उन्हें के श्रीफल चढ़ाया था।


परम पूज्य 105 श्री वैराग्यमति माता के साथ की आर्यिका मां 105 श्री प्रशममति - माता, आर्यिका मां 105 श्री सहजमति माता, आर्यिका मां 105 श्री धवलमति माता अपने ससंघ का सहित कुंडलपुर से विहार करते हुए नी बुधवार सुबह डिंडौरी नगर में प्रवेश न किया। इस दौरान समाज के लोगों ना ने उनका जगह-जगह पर पादप्रक्षालन किया। पूज्य माता ससंघ सहित पहले कांच मंदिर में पार्श्वनाथ चैत्यालय के दर्शन किए, फिर बड़े मंदिर पहुंच माता जी ने प्रवचन के माध्यम से आशीष वचन दिए और सकल समाज को आशीर्वाद दिया।

वर्षा योग में धर्म की ज्ञानगंगा बहेगी
, जिससे जैन समाज के सभी लोग आत्मकल्याण की ओर अग्रसर रहेंगे। इस अवसर पर समाज के स अध्यक्ष संजय कुमार जैन, कांच पु मंदिर अध्यक्ष शरद जैन, मुनीसुव्रत,जिनालय के अध्यक्ष दिनेश जैन, महामंत्री रितेश जैन, भनोज जैन, विद्या युवा मंच के अध्यक्ष अंबर जैन, बालिका मण्डल की अध्यक्ष प्राची जैन, सुधीर जैन, संजीव जैन, सतेंद्र जैन, सचिन जैन, मनीष जैन, ऋषि जैन, अवि जैन, पराग जैन, सार्थक जैन, विपुल जैन, अंशुल जैन, पारुल जैन, अनुष्का जैन,मौसम जैन सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष और समाज के लोग मौजूद रहे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।