भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे ने पत्रकार वार्ता को किया संबोधित, कहा जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए लाया गया बजट - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे ने पत्रकार वार्ता को किया संबोधित, कहा जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए लाया गया बजट

 

गणेश पाण्डेय आई विटनेस न्यूज़ 24 शुक्रवार 12  जुलाई 

डिंडोरी आज दिनांक 12 जुलाई दिन शुक्रवार को जिले के भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व मंत्री धुर्वे ने  पत्रकार वार्ता आयोजित की जिसमे उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में भी चरितार्थ हुआ कि एमपी के मन में मोदी सभी 26 सीटों पर मिली जीत प्रधानमंत्री जी के दस वर्षों के विकास-सुशासन पर मुहर है लोकसभा चुनाव में मिली विजय मध्यप्रदेश सरकार का इस वर्ष का बजट 2030 तक  विकसित भारत बनाने के संकल्प की पूर्ति में महत्वपूर्ण योगदान देगा मध्यप्रदेश सरकार मोदी जी की चार जातियों गरीब युवा महिला व किसानों के लिए कार्य कर रही

भोपाल 12/7/2024 भारतीय जनता पार्टी के 7 जुलाई को भोपाल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की विस्तारिक प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्तावों और 3 जुलाई को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत बजट को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और परिश्रम से भाजपा को मध्यप्रदेश सहित देशभर में इस लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त हुई है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकर द्वारा बीते दस वर्षों में किए गए गरीब कल्याण सुशासन के कामों और जनहित की योजनाओं के कारण ही मध्यप्रदेश के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सभी 26 लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त हुई है। इसके साथ ही दक्षिण के राज्यों के साथ देश भर में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा विधानसभा में जो बजट प्रस्तुत किया गया है वह बजट जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए लाया गया है। यह बजट 2024 विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने में योगदान देने वाला है।

भाजपा के ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए को ऐतिहासिक बहुमत मिला और श्री नरेन्द्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। 62  वर्षों बाद देश ने किसी प्रधानमंत्री को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में जनादेश देकर स्वीकारोक्ति की है। भाजपा को इस लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की बताई चार जातियां युवा गरीब मध्यप्रदेश की जनता जनार्दन ने एमपी के मन में मोदी के ध्येय वाक्य को फिर एक बार चरितार्थ कर दिया है। मध्यप्रदेश सरकार का बजट कुशल वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता है

*उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है। हमारे कर्मट व जुझारू मुख्यमंत्री बह. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार का प्रयास है कि आगामी 5 वर्षों में प्रदेश के वार्षिक बजट के आकार को दोगुना किया जाए। इस संबंध में पहला कदम 2023-24 के बजट की तुलना में विना कोई नया कर लगाये वर्ष 2024-25 के बजट में 16 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। प्रदेश में निरंतर कुशल वित्तीय प्रबंधन एवं आर्थिक गतिविधियों के विस्तार से प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। 2003-04 में प्रति व्यक्ति आय मात्र 13 हजार 465 रूपये थी जो कि बढ़कर अब लगभग 11गुना हो गई है। जनवरी-2024  में जारी रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश के २ करोड़ 30 लाख लोग गरीबी से बाहर आये हैं। पिछले 10 वर्षों में चार करोड प्रधानमंत्री आवास बनाए गए हैं। तीसरे कार्यकाल में 3 करोड़ नए आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसके तहत मध्यप्रदेश में लाखों मकान बनाए जाएंगे। मध्यप्रदेश सरकार का यह बजट डॉ. मोहन यादव की सरकार के कुशल वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के विकास को मिली गति उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में एक्सप्रेस-वे नेटवर्क के माध्यम से 266 किलोमीटर का अटल प्रगति पथ 800 किलोमीटर का नर्मदा प्रगति पथ 676 किलोमीटर के विच्य एक्सप्रेस-वे 450 किलोमीटर के मालवा-निमाह विकास पथ 330 किलोमीटर के बुंदेलखण्ड विकास पथ एवं 746 किलोमीटर के मध्य भारत विकास पथ के कार्य गतिमान हैं। भोपाल इन्दौर जबलपुर एवं ग्वालियर में सुगम मातामात के लिये एलीवेटेड कहरीडोर निर्माणाधीन हैं। सिंहस्व-2028 के दृष्टिगत उज्जैन शहर में बायपास के साथ शहर में आने वाले सभी भागों को 4 लेन अथवा 8 लेन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 2024-25 में लगभग 1 हजार किलो मीटर सड़क का निर्माण एवं लगभग 2 हजार किलो मीटर सड़कों का नवीनीकरण होने जा रहा है। जल-जीवन मिशन प्रारंभ कर जल कांति को जन्म दिया है। प्रेसवार्ता में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शहपुरा विधायक ओम प्रकाश धुर्वे, भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया, जय सिंह मरावी,पंकज टेकाम राहुल पाण्डेय सुधीर तिवारी के अलावा भारी संख्या में अन्य कार्यकर्ताऔर मीडिया कर्मी  मौजूद रहे  

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।