गणेश
पाण्डेय आई विटनेस न्यूज़ 24 शुक्रवार 12 जुलाई
डिन्डोरी आज दिनांक 12 जुलाई दिन शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू व्यवहार द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने जिले में लापरवाह शिक्षक को पर कड़ी कार्रवाई की बात कहीं। उनके द्वारा बताया गया कि विगत लंबे समय से जिले के शिक्षा विभाग में भारी गड़बड़ियां और लापरवाही सामने आ रही है। लापरवाह शिक्षकों के द्वारा लंबे समय से स्कूल में अनुपस्थित रहना शराब पीकर स्कूल में आना बहुत ही गंभीर मामला है जिस पर की शिक्षा विभाग के द्वारा अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही थी।अब ऐसे लापरवाह शिक्षकों पर विभाग ने कार्यवाही करने का मन बना लिया है
मप्र
के आदिवासी जिला डिंडोरी में लचर शिक्षा व्यवस्था में कसावट लाने के लिए एक तरफ
सहायक आयुक्त विभाग नकेल कस रहा है तो वही दूसरी तरफ जिला पंचायत की स्थाई शिक्षा
समिति की अध्यक्ष एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष अंजू जितेंद्र ब्यौहार ने मप्र के
शिक्षा मंत्री के नाम पत्र लिखकर जिला में बदहाल शिक्षा व्यवस्था की सुधारने की
मांग की है। सहायक आयुक्त अधिकारी संतोष शुक्ला ने बीते दिनों मेहदवानी ब्लाक के 9 शराबी शिक्षकों को निलंबित किया था और सभी ब्लाकों से सूची
मांगी है जिसके बाद जिले में शराबी शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है।जिला पंचायत
उपाध्यक्ष अंजू जितेंद्र ब्यौहार ने मप्र के शिक्षा मंत्री को पत्र लिख इस बात का
उल्लेख किया है कि जिले में सरकारी स्कूलों में शराबी शिक्षकों की भरमार है साथ ही
शिक्षक आये दिन अनुपस्थित रहते है स्थाई शिक्षा समिति की अध्यक्ष अंजू जितेंद्र
ब्यौहार ने हेल्पलाइन नंबर 7869625758 जारी किया है ।
.jpg)

