रानी दुर्गावती की 500 वी जयंती समारोह आयोजित, जनजाति भगिनी - बंधुओं का किया सम्मान - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

रानी दुर्गावती की 500 वी जयंती समारोह आयोजित, जनजाति भगिनी - बंधुओं का किया सम्मान


 आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 7 अक्टूबर,जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल बरगांव द्वारा दिनांक 5 अक्टूबर 2024 को वीरांगना महारानी दुर्गावती के 500वी जयंती धूमधाम से मनाया गया| इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत महारानी दुर्गावती एवं भारत माता के चित्र में माल्यार्पण   एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया| उपरांत उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं जनजाति समुदाय के सामाजिक कार्यकर्ताओं का शाल श्रीफल देकर सम्मान किया गया|

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल बरगांव के अध्यक्ष श्री मनोहर लाल साहू,  मुख्य अतिथि  श्रीमती मोहंती मरावी डीएसपी AJK थाना डिंडोरी, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर हरिशंकर मरकाम मेडिकल कॉलेज जबलपुर, डॉक्टर शालिनी धुर्वे, माडल कालेज शहपुरा, डा. मोहंती , मनीराम मरावी, एस के प्रधान , अरविंद मरकाम,  इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने महारानी दुर्गावती के जीवन वृत के प्रेरक प्रसंग उपस्थित जन समुदाय एवं छात्रों के समक्ष रखा रानी की  साहस, वीरता, संगठन कौशल, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा ,जल संरक्षण एवं अपने राज्य की समृद्धि के लिए उनके राज्य व्यवस्था उनके सुशासन और मुगलों के के साथ रानी का संघर्ष नारी सम्मान आत्म सम्मान जैसे प्रेरक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई जो जो वर्तमान समय में भी प्रासंगिक है कार्यक्रम का संयोजन  सतीश चौबे ,  संचालन डॉक्टर पूरन सिंह बरकड़े एवं कार्यक्रम में जनजाति कल्याण केन्द्र महाकौशल बरगांव के प्रबंधक जाम सिंह, समिति के सदस्य श्रीमती ज्ञानवती कुशराम,  धरम सिंह मरावी, अजमेर सिंह तेकाम चंद्रवती  तेकाम,  हेमू सिंह धुर्वे,   छतर सिंह धुर्वे,  दीपक सिंह भवेदी एवं छात्रावास सभी कार्यकर्ता और छात्र उपस्थित रहे । 


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।